लोकगायिका तनु प्रियंका का लोकगीत ‘गइला परदेस’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी की संगीत जगत की पॉपुलर लोकगायिका तनु प्रियंका अपनी मधुर आवाज में दिल को छू लेने वाला भोजपुरी लोकगीत ‘गइला परदेस’ लेकर आई हैं। यह मर्मस्पर्शी गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। यह एक पारिवारिक गाना है, जोकि सभी श्रोताओं को भावविभोर कर रहा है। यह गीत परदेसी पति के बिरह में रुदन करती पत्नी की बेबसी और पति की बेवफाई पर आधारित है। कइसे परदेसी बालम के उपेक्षा के बावजूद पत्नी घर संभाल रही है और बच्चों का पालन-पोषण कर रही है और घर बार संभाल रही है। इस गाने को तनु प्रियंका ने सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह रही हैं और महफ़िल में शमाँ बाँध रही हैं। उनकी आवाज कानों में मिसिरी घोलने का काम कर रही है। इस गाने का पिक्चराइजेशन बहुत ही प्यारा लग रहा है।
इस गाने को लेकर सिंगर तनु प्रियंका कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ऐसी म्यूजिक कंपनी है, जो भोजपुरी माटी और भोजपुरिया संस्कृति से जुड़े हर विधा के गीत संगीतप्रेमियों तक पहुंचाने का काम करती है। इस म्यूजिक कंपनी से हर वर्ग के दर्शकों को सुनने व देखने लायक गाने बनाए जाते हैं। यही वजह है कि आज भोजपुरी इंडस्ट्री में टॉप मोस्ट पॉपुलर कंपनी के रूप में यह म्यूजिक कंपनी फेमस है। इस म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर को साधुवाद देती हूं, जो भोजपुरी गीत-संगीत को नई दिशा देते रहते हैं। इस म्यूजिक कंपनी से आया हुआ मेरा भोजपुरी लोकगीत ‘गइला परदेस’ को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। इसके लिए सभी को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘गइला परदेस’ निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर तनु प्रियंका ने गाया है। इसके वीडियो में ने ही परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार महंथ सिंह बलियावी ने लिखा है, जबकि संगीतकार मोहित मौर्य ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर रौनक, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *