अवैध रूप से संचालित हास्पिटल पर छापा, संचालक फरार

Written by

in

अवैध रूप से संचालित हास्पिटल पर छापा, संचालक फरार,

निरीक्षण के दौरान संचालक ने डाक्टर को बंधक बनाने का किया प्रयास,

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज/गोरखपुर+निष्पक्ष टुडे):बड़हलगंज विकास खंड क्षेत्र के पिड़हनी चौराहे पर बुधवार को अबैध रुप से संचालित हास्पिटल को सील कर दिया गया है। निरीक्षण में गये डाक्टर व जांच टीम ने उच्चाधिकारीयो को सुचना दे दी है।
प्रभारी निरीक्षक डेरवा डा.श्रवन तिवारी ने बताया की अबैध रुप से संचालित हास्पिटल का निरीक्षण के क्रम में पिड़हनी में संचालित राज हास्पिटल का निरीक्षण किया गया। कागजात न मिलने पर डा. ने उपजिलाधिकारी गोला को फोन से सुचना दी। एसडीएम के निर्देश पर टीम ने जांच शुरु कि तो संचालक गणेश गुप्ता के पास हास्पिटल चलाने का कोई वैध कागजात नही था, न ही कोई स्पेशलिस्ट डाक्टर मौजुद थे। कागजात मांगने पर संचालक ने जांच टीम से उलझ कर सड़क जाम करने की धमकी देते हुए टीम को बंधक बनाने का प्रयास करने लगा। जांच प्रभारी डा. श्रवन तिवारी ने एसडीएम के निर्देश पर बड़हलगंज पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचते ही संचालक फरार हो गया। अस्पताल में चार मरीज भर्ती थे। सिधेगौर की भर्ती महीला मरीज ने डाक्टर को बताया की दो दिन पुर्व डाक्टर से दवा लेकर गई थी। दवा खाने के बाद दो माह का गर्भ नुकसान हो गया है। ईलाज के लिए डाक्टर ने एम्बुलेंस से मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज भेज अस्पताल को सील कर दिया। डाक्टर ने उच्चाधिकारीयो को सूचना देते हुए संचालक के खिलाफ स्थानीय पुलिस को तहरीर दे दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *