खिलाड़ियों को ट्रैक शूट के साथ किट देकर किया गया सम्मानित

Written by

in

खिलाड़ियों को ट्रैक शूट के साथ किट देकर किया गया सम्मानित,

भाजपा सरकार में खेल को मिल रहा बढ़ावा: महेश उमर

बड़हलगंज /गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज ग्रामीण मिनी स्टेडियम में आयोजित स्टार इलेवन क्रिकेट एकेडमी बड़हलगंज के खिलाड़ियों को नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने ट्रैक शूट व क्रिकेट किट देकर प्रोत्साहित किया।
चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने रविवार को संबोधित करते हुए कहा कि देश के युवा अब क्षेत्र में आगे बढ़ रहें हैं। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार खेल के क्षेत्र में भी काफी काम कर रही है और खिलाड़ियों को बढ़ावा मिल रहा है। खेल के क्षेत्र में देश प्रदेश के युवा अपना नाम रोशन कर रहे हैं।
इस दौरान कोच गौरव शाही, स्टेडियम प्रभारी सर्वेश तिवारी, संजीत कुमार, सभासद दीपक गौंड, सुरेश उमर, अनूप जायसवाल, किशन उमर, अमलेश कुमार, अरविंद सिंह, उमेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *