विद्युत उपभोक्ता ने दे दी तालिबानी सजा भुगतने की धमकी

विद्युत उपभोक्ता ने दे दी तालिबानी सजा भुगतने की धमकी,

बिजली काटोगे तो गला काट देंगे विद्युत विभाग कर्मचारियों में दहशत एक मुफ्त समाधान योजना के अंतर्गत चलाया जा रही है अभियान,

ब्यूरो चीफ -संतोष कुमार त्रिपाठी, खजनी गोरखपुर

खजनी गोरखपुर एक मुस्त समाधान योजना के अंतर्गत बिजली बिल बकाया राशि में छूट देकर योजना चलाई जा रही हैं जिसके तहत ग्राम पड़ियापार के रहने वाले प्रदीप पुत्र रामसमुझ का विद्युत बकाया 62441 रुपया है। बार-बार कहने के बावजूद विद्युत बिल जमा नहीं किया गया। विभाग के कर्मचारी बिंदेश्वरी के द्वारा लाइट काट दी गई जिसकी सूचना पाते ही उपभोक्ता ने विद्युत कर्मचारियों को फोन करके जान से मारने की धमकी दी और उन्होंने कहा कि अगर मेरा बिजली नहीं जोड़ोगे तो तुम्हारा गला काट देंगे।
अवर अभियंता सुखविंदर यादव ने बताया एक मुफ्त योजना अभियान के तहत बिजली बिल जमा करने के लिए सभी उपभोक्ताओं से कहा जा रहा है और हमारे लाइनमैन के द्वारा प्रदीप से भी दो से तीन बार कहा गया लेकिन इन्होंने समय दिया लेकिन बिल नहीं जमा किया गया उसी क्रम में लाइनमैन ने इनका विद्युत कनेक्शन काट दिया उसके बाद उपभोक्ता ने फोन पर जान से मारने की धमकी व गला काटने की बात कही जिसकी सूचना खजनी थाने में लिखित दे दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *