ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में ग्रुप बी के पहले मुकाबले में बीएनएफसी नेपाल ने आरजे एकेडमी आसाम की टीम को 5-2 से पराजित किया। वही दूसरे मैच में एएफसी उड़िसा की टीम ने बीएफसी फुटबॉल क्लब राजस्थान को 3-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
शुक्रवार को पहले मैच में नेपाल के खिलाड़ी धानसिंह ने 10 वें, 15 वें व 32 वें मिनट में गोल कर हैट्रिक बनाया। वहीं नेपाल के ही खिलाड़ी करन सिंह ने 17 वें व ज्ञानू ने 25 वें मिनट में गोल किया। वहीं आसाम की तरफ से रचिंद ने 11 वें व 38 वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया। दुसरे मैच में उड़ीसा टीम के खिलाड़ी सरफुल ने खेल के 10 मिनट में व मध्यांतर के बाद उड़ीसा के खिलाड़ी राहुल ने 10 वें व सादिक ने 28 वें मिनट में मैदानी गोल दाग कर अपनी टीम को 3-0 से बढ़त दिलाई।इस बीच राजस्थान के खिलाड़ी आशू ने 40 वें मिनट में गोल दाग कर अंतर कम किया। मैच के मुख्य अतिथि डा. मनोज यादव, भारतीय कुश्ती संघ के कोच चंद्र विजय सिंह, डा शांतनु, हरिकेश राय, युवराज शाही रहे। कॉमेंटेटर मुन्ना शाही ने लाइव मैच का प्रसारण कर वाहवाही लूटी। आयोजक मंडल में अध्यक्ष रविंद्र सिंह उज्जैन, वीरू सोनकर, अजय सोनी, आशुतोष शाही, शिव प्रकाश यादव, संदीप तिवारी, बबलू आजाद, कृष्णा मोदनवाल, रामनाथ पास्टर, सोनू मास्टर ने अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया इस दौरान भारी संख्या में मौजूद दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद उठाया।
Leave a Reply