सिक्किम, आसाम,व पटना, नेपाल के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर नेशनल स्पोर्टिंग क्लब (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में बीएनएफसी नेपाल एवं आरजे फुटबॉल क्लब आसाम की टीम ने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। कड़ाके की ठंड की बावजूद दर्शकों ने मैच का लुत्फ उठाया। शनिवार को क्वार्टर फाइनल का पहला मैच नेपाल एवं राजस्थान के बीच खेला गया व। जिसमें नेपाल की टीम के खिलाड़ी धान सिंह ने 13 वें, 17 वें मिनट में व सुभाष ने 28 वें मिनट में गोल दाग कर 3-0 से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं दूसरा मैच आसाम व उड़ीसा के बीच खेला गया। जिसमें उड़ीसा के खिलाड़ी सादिक ने 25 वें व रौनक ने 34 वें मिनट में गोल कर 2-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद आसाम के खिलाड़ी अबू ने छठवें मिनट व 17 मिनट में गोल दाग कर मुकाबला 2-2 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद खेल के 35 वें मिनट में आसाम के खिलाड़ी फैड्रींक ने मैदानी गोलकर मारकर आसाम को 3-2 से जीत दिलाकर सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। मैच के मुख्य अतिथि आजमगढ़ के डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक भारती, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पांडेय, एवं श्रीमती गीता भारती, प्रख्यात फुटबॉल खिलाड़ी रहे जितेंद्र बहादुर शाही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साह बढ़ाया। मुन्ना शाही ने मैच का लाइव कमेंट्री कर दर्शकों को रूबरू कराया। आयोजक मंडल के अध्यक्ष रविंद्र सिंह उज्जैन, आशुतोष शाही, शिवप्रकाश यादव, संदीप तिवारी,वीरू सोनकर, अजय सोनी, शैलेंद्र कुमार ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
Leave a Reply