ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने में सहायक होते हैं खेल:रत्ना सिंह

रानीपुर ने शिवाय लान को 24 रन से हराया

                     ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

गोलाबाजार। गोला स्थित वीएसएवी इंटरमीडिएट कॉलेज खेल मैदान में आयोजित स्व. देवनारायण यादव डबल बाइक क्रिकेट प्रतियोगिता में रानीपुर और शिवाय लॉन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में रानीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
निर्धारित 8 ओवर के मुकाबले में रानीपुर की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 85 रन बनाए और शिवाय लॉन को जीत के लिए 86 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवाय लॉन की टीम ने कड़ा संघर्ष किया, लेकिन 7 विकेट के नुकसान पर 62 रन ही बना सकी। इस तरह रानीपुर ने रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। रानीपुर की ओर से बेहतरीन खेल दिखाने वाले सोनू बंगाली को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमसीए पब्लिक स्कूल की शिक्षा निदेशिका श्रीमती रत्ना सिंह खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच भी सिखाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे और कुरीतियों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि स्व. देवनारायण यादव डबल बाइक क्रिकेट प्रतियोगिता जैसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं और स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान भाजपा नेता पंकज सोनकर,जितेंद्र यादव,पंकज सिंह,हर्ष मझवार,मुकेश कुमार,पुष्कर यादव एवं नीतीश राज आदि उपस्थित रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *