सिक्किम ने पटना को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

Written by

in

ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पटना को हरा कर सिक्किम बना विजेता
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे नेशनल स्पोर्टिंग क्लब (रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में स्टार स्पोर्टिंग क्लब सिक्किम ने एवीएफसी क्लब पटना ने टाई ब्रेकर में 4-2 से हराकर चमचमाते ट्राफी के साथ 01 लाख रुपए नगद पुरस्कार पर कब्जा कर लिया। उपविजेता पटना को ट्राफी के साथ 51 हजार का पुरस्कार मिला। मैच की मुख्य अतिथि आयोजक मंडल के अध्यक्ष रविंद्र सिंह उज्जैन के निवेदन पर मुंबई से आयीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह व उद्योगपति अनिल सिंह रहे।सोमवार को सिक्किम व पटना के बीच खेला गया फाइनल मैच काफी रोमांचकारी रहा। सिक्किम के खिलाड़ी सोहेल ने पहले हाफ के 16 वें मिनट में मैदानी गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। तो वही पटना के खिलाड़ी मन्नान ने 38 वें मिनट में गोल मारकर बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर के बाद दोनों टीमें गोल करने का लगातार प्रयास करती रही किंतु कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। तब निर्णायक मंडल ने टाई ब्रेकर का सहारा लिया। जिसमें सिक्किम की टीम ने 4-2 से विजय प्राप्त कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मुन्ना शाही ने मैच का लाइव कमेंट्री कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। आयोजक मंडल के अध्यक्ष रविंद्र सिंह उज्जैन, जितेंद्र बहादुर शाही, आशुतोष शाही, शिवप्रकाश यादव, वीरू सोनकर, अजय सोनी, जितेन्द्र यादव, संदीप तिवारी, कृष्णा गुप्ता, शैलेंद्र, बबलू ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *