News Update : निष्पक्ष टुडे

● राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज लखनऊ दौरे पर रहेंगी और ब्रह्माकुमारीज़ की वर्ष 2025-26 की वार्षिक थीम “विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान” के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगी।

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक और गोवा के दौरे पर रहेंगे, उडुपी में श्रीकृष्ण मठ जाकर लक्ष कंठ गीता पारायण कार्यक्रम में भाग लेंगे और सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन करेंगे।

● प्रधानमंत्री मोदी कल से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और डीजीपी-आईजीपी के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में शामिल होंगे, साथ ही विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

● 56 वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 आज गोवा में समापन समारोह के साथ समाप्त होगा, कार्यक्रम में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को विशेष श्रद्धांजलि दी जाएगी।

● मौसम विभाग ने पंजाब में शीत लहर की आशंका जताई है, जबकि हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में कोहरा रहने की संभावना है।

● हांगकांग के ताइपो जिले में आवासीय परिसर में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 83 हो गई, 280 से अधिक लोग लापता हैं और कई अब भी इमारतों में फंसे होने की आशंका है।

● रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की अमेरिका की योजना भविष्य में किसी समझौते का आधार बन सकती है।

● नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने देश में राष्ट्रीय सुरक्षा आपातकाल लागू करने की घोषणा की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *