पं.रामनाथ ने किया देह दान, मेडिकल छात्रों के आयेगा काम

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे)। बड़हलगंज समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जो इस संसार को छोड़ने के बाद भी मानवता की भलाई के कार्यो के लिए जाने जाते है। चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र स्थित बड़हलगंज विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लखना पार निवासी पं. रामनाथ तिवारी ने भी ऐसा ही कार्य किया है। उन्होंने अपनी मृत्यु के बाद अपने पूरे शरीर को एम्स गोरखपुर के एनाटॉमी विभाग को दान कर दिया। रामनाथ तिवारी के इस साहसिक फैसले की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है। बड़हलगंज विकास खण्ड के लखनापार गांव निवासी रामनाथ तिवारी का यह फैसला शरीर के अभाव में प्रायोगिक अध्ययन से वंचित रहनेवाले मेडिकल के स्टूडेंट्स के लिए राहत प्रदान करनेवाला है।उन्होंने देहदान का फाॅर्म भरकर एम्स गोरखपुर में जमा भी कर दिया है, जो स्वीकृत कर लिया गया है। पं. रामनाथ तिवारी ने बताया कि यह मेरे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पल है। चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के उद्देश्य से एम्स गोरखपुर मेरे शरीर व उसके अंगों का उपयोग कर सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *