जागरूकत और संयम से एड्स बचाव सम्भव- प्रो.राकेश कुमार पाण्डेय

ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

 बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज स्थानीय महाविद्यालय नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज , गोरखपुर में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व एड्स दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संगोष्ठी और जन जागरूकता हेतु रैली भी निकाली गई। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार पांडेय ने अपने संबोधन में युवाओं को एड्स से बचाव हेतु एंबेसडर बनने का आवाहन किया और कहा कि संयम, वफादारी और जागरूकता एचआईवी पर प्रहार के महत्वपूर्ण अस्त्र हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि विभिन्न संक्रामक रोगों और सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए आप रील बनाने का सदुपयोग करें। आप चाहे तो रील के द्वारा अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों का भी निर्वहन कर सकते हैं।

 राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिपुरेश कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि मानव जाति के साथ ही रोगों का भी अस्तित्व रहा है और मनुष्य तमाम रोगों पर समय के साथ विजय प्राप्त की है। एड्स एक लाइलाज बीमारी है, पर हम उस पर भी नियंत्रण पा लेंगे। डॉ. सुधीर कुमार शुक्ला ने इस महामारी के इतिहास, लक्षण और बचाव पर विस्तार से प्रकाश डाला और इससे बचने की उपायों पर चर्चा की। संगोष्ठी के बाद एड्स बचाव पर जनजागरूकता हेतु एक रैली भी निकाली गई,जो नगर भ्रम करते हुए पुनः कॉलेज में पहुंची।

इस अवसर पर कॉलेज के आचार्यगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवक और अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *