NATO) के महासचिव मार्क रट ने यूरोपीय साथियों को रूस के बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी दी

अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के महासचिव मार्क रट ने यूरोपीय साथियों को रूस के बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी दी है। रट ने गठबंधन के यूरोपीय साथियों को भविष्य में संभावित लड़ाई के बारे में आगाह किया और उनसे अपनी रक्षा कोशिशें बढ़ाने और तैयार रहने की अपील की।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रट ने बर्लिन में एक संबोधन के दौरान यह बात कही। अपनी चिंता जताते हुए रट ने चेतावनी दी कि NATO के साथी देश रूस का अगला निशाना हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष यूरोपीय देशों के दरवाजे तक पहुंच गया है।

रट ने कहा, ‘संघर्ष हमारे दरवाजे पर है। रूस यूरोप में फिर से जंग ले आया है।’ उन्होंने यह भी कहा कि यह संघर्ष उसी स्तर का हो सकता है जैसा हमारे दादा और परदादा ने झेला है। वे बिना नाम लिए यूरोप में लड़े गए प्रथम और द्वितीय विश्व यद्ध का जिक्र कर रहे थे। रट ने आगे कहा कि सैन्य गठबंधन के कई साथी देशों को यूरोप में रूस के खतरे की गंभीरता महसूस नहीं हो रही थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *