बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नेशनल स्पोर्टिग क्लब(रजिस्टर्ड) के तत्वाधान में आयोजित आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच छानपुर फुटबॉल क्लब जम्मू कश्मीर व स्टार फुटबॉल क्लब सिक्किम,तथा दुसरा मैच नेशनल स्पोर्टिग क्लब बड़हलगंज व एवीएफसी पटना के बीच खेला गया। जिसमें सिक्किम ने पेनाल्टी शूट से जम्मू-कश्मीर को1-0से व पटना ने बड़हलगंज को 3-0से हराया।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि अनुराग चंद, रानू शाही, सात्विक चंद विकास सिंह उज्जैन सुधीर सिंह रहे।निर्णायक नूरूद्दीन अंसारी,सरफराज,राजू कुमार,अंकोला सिंह, संतोष कुमार रहे। कमेन्ट्री मुन्ना शाही ने किया।रविंद्र सिंह उज्जैन, वीरू सोनकर, अजय सोनी, राज शर्मा, अबू बकर, शिव प्रकाश यादव,बबलू तिवारी,संदीप तिवारी, इंद्रजीत यादव, संतोष कुमार, आजाद अहमद बबलू, कृष्णा गुप्ता, डॉक्टर इकबाल, अहमद तहसीन अहमद, शैलेंद्र कुमार बौद्ध, कमरुद्दीन, योगेश विश्वकर्मा, मोहसिन कमाल,पप्पू बॉक्स, अब्दुल हक मास्टर अरविंद कुमार मास्टर सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply