आर ए एस विद्यालय का मनाया गया वार्षिकोत्सव

       ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खण्ड के डेरवा स्थित आर ए एस चिल्ड्रेन स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
प्रथम दिन विद्यालय के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसमें प्राचार्य डॉ राकेश पांडेय ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि बच्चों में विज्ञान व तकनीकी के प्रति रुचि बढ़ रही है । कार्यक्रम अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने उपस्थित होकर माँ सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की सुरुवात किया ।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए विनय शंकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नही । वार्षिकोत्सव में अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा किग्रामीण इलाके के बच्चों को एक सही दिशा निर्देश देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है ।जिस प्रकार इस विद्यालय के बच्चों में प्रतिभा देखने को मिल रही है वह बच्चों की भविष्य तय करेंगी ।कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत किया और प्रधानाचार्य ऋतु सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया ।
इस मौके पर केशव सिंह कैलाश नाथ सिंह भुनेश्वर चौबे गदाधर दुबे अजय दुबे अनिरुद्ध यादव अरुण सिंह सरनाम यादव जय प्रकाश ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *