रोमांचक मुकाबले में सिधारी ने बेला को हराकर किया अगले दौर में प्रवेश

                  ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव

गोलाबाजार_क्षेत्र के डांडी में चल रहे नव युवक मंगल दल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए लीग मैच में सिधारी की टीम ने बेला को कड़े और रोमांचक मुकाबले में पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली, जिससे दर्शक अंत तक रोमांचित रहे।
मैच में बेला की टीम ने टांस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 62रन बनाई और 63 रन का विजय लक्ष्य लेकर उतरी और शुरुआत की और दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन सिधारी के खिलाड़ियों ने संयम और बेहतरीन तालमेल के साथ खेलते हुए मुकाबले को बराबरी पर बनाए रखा। मैच के निर्णायक क्षणों में सिधारी की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम कर ली।
मैच के दौरान खेल मैदान तालियों और नारों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक और खेल प्रेमी मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया।
मैच के मुख्यातिथि रहे बेला के ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी संदीप यादव रहे और दोनों टीमों को संबोधन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के जुझारू प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया।
अंत में आयोजकों द्वारा विजेता टीम सिधारी को बधाई दी गई तथा बेला की टीम के खेल भावना की भी प्रशंसा की ग़ई। प्रतियोगिता के आगामी लीग मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
अंपायर के भूमिका में संदीप यादव (गोलू)और संदीप राय रहे और कॉमेंटेटर की भूमिका में सुधांशु यादव व स्कोरर अविनाश शर्मा रहे
आयोजक अभिषेक यादव,आशुतोष यादव,शिवम् यादव,शिवम् यादव द्वितीय,आदि समस्त लोग उपस्थित रहे

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *