गोला बाजार। गोला खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह ने सोमवार को ग्राम पंचायत चंदौली मे विकास कार्यों की समीक्षा कर सचिव व ग्राम प्रधान को विकाश कार्यों को करने को निर्देश दिए.
गोला ब्लॉक के चंदौली गांव में विगत वर्षों से ग्रामीणों को जल निकासी स्ट्रीट लाइट पक्की सड़क सुविधाजनक न होने पर ग्रामीणों ने गांव में विकास की मांग की थी. गांव की लालती देवी शांति देवी मंजू देवी कौशल्या पूनम ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में सड़क नाली और जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है.जिससे ग्रामीणों का जन् जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. गांव में नालियों की उचित व्यवस्था नहीं होने कारण जगह गंदगी का अम्बार लगा है.नालियों का पानी खुले में बह रहा है जिससे दुर्गंध फैल रही है. उनका कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद नाली या सड़क सुधार का कोई कार्य नहीं हुआ. संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़क नाली और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की थी. जिस समस्या पर गोला ब्लॉक के वीडियो दिवाकर सिंह ने चंदौली गांव पहुंचकर विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि गांव में कुछ विकास कार्य विवादित होने के कारण अधूरा है. ग्राम प्रधान व सचिव को मूलभूत सुविधा बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं.
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार प्रधान प्रतिनिधि शेषनाथ ग्राम पंचायत सचिव,समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
Leave a Reply