युवाओं के आत्मबल और अनुशासन से देश बढ़ेगा आगे – महेश उमर

बड़हलगंज मिनी ग्रामीण स्टेडियम में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का विश्वास था कि यदि युवाओं में आत्मबल और अनुशासन हो, तो भारत को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
सोमवार को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर बड़हलगंज स्थित मिनी ग्रामीण स्टेडियम में युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग गोरखपुर द्वारा मनाए जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित श्री उमर, खिलाड़ियों और युवाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि भारत के आत्मविश्वास की स्मृति है। जो स्वामी विवेकानंद की जयंती है। वर्ष 2026 में जब देश तेज़ी से भविष्य की ओर बढ़ रहा है, तब युवा दिवस हमें ठहरकर यह सोचने को मजबूर करता है, क्या आज का युवा चरित्रवान, साहसी और जिम्मेदार बन पा रहा है? हमें स्वामी जी के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण, धर्म रक्षा के पथ पर आगे बढ़ने को प्रोत्साहित करना होगा। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को मिष्ठान भी उपलब्ध कराया। कार्यक्रम में हनुमान नगर सभासद दीपक गोंड, दीपक जायसवाल ,श्री प्रकाश राय खेल प्रशिक्षक कबड्डी, सरफराज पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी एवं कोच, रत्नेश कुमार अनुदेशक, गौरव शाही क्रिकेट कोच व अन्य लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर कबड्डी एवं एथलेटिक्स खेलों का आयोजन भी सम्पन्न हुआ। जिसमें
कबड्डी बालक वर्ग में एस पी एकेडमी प्रथम व स्टेडियम दूसरे स्थान पर रही वहीं बालिका वर्ग कबड्डी में स्टेडियम प्रथम एवं एस पी एकेडमी दूसरे स्थान रहा।
एथलेटिक्स में बालक 200 मी में प्रतीक प्रथम 400 मीटर बालक में अवनीश यादव प्रथम एवं 15 00 मीटर में राज प्रथम रहे इसी प्रकार एथलेटिक्स बालिका वर्ग में 200 मीटर में स्मिता प्रथम 400 मीटर में किरन प्रथम एवं 800 मीटर में किरन प्रथम रही
इसके पूर्व कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बड़हलगंज विप्लव गुप्ता ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया, कार्यक्रम आयोजन में संजीत कुमार, रामप्रवेश शाही, मनोज कुमार, विनय कुमार, सत्य प्रकाश, लाल बाबू के साथ पीआरडी के जवानों ने सहयोग किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *