गीडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चोरी के मामलों में वांछित दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹4,11,500 नगद, सोने-चांदी के आभूषण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अफजाल पुत्र इन्साफ अली, निवासी मई, थाना चन्दौसी, जिला सम्भल, वसीम पुत्र साबिर उर्फ बुद्धा, निवासी मई, थाना चन्दौसी, जिला सम्भल
शामिल हैं। दोनों अभियुक्त थाना गीडा एवं थाना खोराबार में पंजीकृत कुल तीन चोरी के मुकदमों में वांछित थे।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों ने 15 दिसंबर 2025 की रात थाना गीडा क्षेत्र में एक बंद घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी किए थे। इससे पूर्व 30 नवंबर 2025 को भी थाना गीडा क्षेत्र में एक अन्य बंद घर से आभूषण, नकदी व अन्य सामान चोरी किया गया था।
इन घटनाओं के संबंध में थाना गीडा पर मु०अ०सं० 677/2025 व 707/2025, तथा थाना खोराबार पर मु0अ0सं0 543/2025 धारा 305/331(4) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर सभी मामलों में धारा 317(2) व 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
पुलिस ने चोरों के पास से ₹4,11,500 (चार लाख ग्यारह हजार पाँच सौ) रुपये नगद, कान के टप्स 01 जोड़ी (पीली धातु), अंगूठी 01 पीस (पीली धातु), झुमका 01 जोड़ी (पीली धातु), पायल 09 जोड़ी (सफेद धातु), बिछिया 07 जोड़ी (सफेद धातु) 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद किए।
अपराधिक इतिहास।
गिरफ्तार अभियुक्त अफजाल के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं, जबकि अभियुक्त वसीम भी वर्तमान तीनों मामलों में संलिप्त पाया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, उ.नि. सरफराज अहमद, उ.नि. संतोष कुमार सिंह, कां. शिवम वर्मा, कां दया शंकर पटेल, कां. अजय चौहान, थाना गीडा पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह पर प्रभावी अंकुश लगा है, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
Leave a Reply