गोरखपुर नगर निगम द्वारा ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026’ का विमोचन

गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर माननीय मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ० मंगलेश श्रीवास्तव, माननीय विधायक विपिन सिंह ,सम्मानित पार्षदगण, नगर आयुक्त श्री गौरव सिंह सोगरवाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मात्र तिथियों का संग्रह न होकर नगर निगम की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का एक जीवंत दस्तावेज है, जिसमें स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में प्राप्त 5-स्टार रेटिंग और “सफाई मित्र सुरक्षित शहर” में देश के शीर्ष तीन शहरों में स्थान बनाने जैसी गौरवशाली उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

इसमें अर्बन फ्लड मैनेजमेंट, अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर, और राप्ती नदी के संरक्षण हेतु फाइटोरेमेडिएशन जैसी आधुनिक तकनीकों के साथ-साथ ‘वेस्ट टू वंडर’ और लिगेसी वेस्ट निस्तारण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का विवरण दिया गया है। इस कैलेंडर का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और जन-भागीदारी के माध्यम से गोरखपुर को एक ‘आदर्श एवं आधुनिक नगर’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करना है।

यह कैलेंडर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के थीम स्वच्छता की एक पहल – बढ़ाये हाथ करे सफाई साथ को जोड़ते हुए आम जनमानस में भी जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *