सीआईएसएफ दिल्ली व सीवान, मऊ व बक्सर बिहार के बीच होगा सेमीफाईनल मुकाबला

Written by

in

       स्व विरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी        बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज स्व विरेंद्र प्रताप शाही की स्मृति में गांधी इंटर कॉलेज महुआपार के मैदान पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में सिवान और मऊ के बीच खेले गए मैच में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रहीं। सिवान के भरत ने चौथे मिनट में पहला गोल किया, लेकिन मऊ ने गौरव चौहान और तौसीफ के गोल से बढ़त ले ली। सिवान के हरीश ने 70 वें मिनट में बराबरी का गोल किया। रेफरी निताई सरदार, घनश्याम सिंह, आयब शाह,
आज के मैच के मुख्य अतिथि मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह ने श्रद्धेय शाही को श्रद्धांजलि अर्पित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया !
वहीं दूसरे मैच के मुख्य अतिथि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह “मुन्ना”, पूर्व प्रमुख सुधीर सिंह , प्रमुख प्रतिनिध सहजनवां विकास सिंह , जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लालू ने श्रद्धेय शाही को श्रदांजलि देकर खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
वहीं दूसरा मैच गोरखपुर और पटना के बीच खेला गया जिसमें दोनों ही टीम 1 -1गोल से बराबर रही, गोरखपुर के तरफ से पहला गोल 45 वे मिनट में बलकाऊ के द्वारा किया गया जबकि पटना के तरफ से 65 वे मिनट में निशांत के द्वारा किया गया,दोनों टीम 1-1से बराबर रही, रेफरी अजय यादव,उपेंद्र, सौरभ कुमार,
कमेंट्री मुन्ना शाही,राजू शाही ने किया
मैच के दौरान आयोजक मंडल के अध्यक्ष रमेश शाही, महासचिव प्रशांत शाही, देवेंद्र शाही, धन्नजय सिंह, अरविंद सिंह, (बबलू)धीरेन्द्र तिवारी, अतुल शाही, गोपाल पाल, दीपक यादव, सिंटू शाही, श्यामनारायण शाही, सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी दर्शक उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *