प्रेम व सौहार्द का त्योहार होली बड़े धूमधाम से मनाया गया

           ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीटी बाल पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने बच्चों एवं शिक्षकों में प्रेम व सौहार्द का त्योहार होली पर्व पर शिक्षकों एवं बच्चों ने एक दूसरे के उपर अबीर, गुलाल लगाकर गले मिलकर होली का पर्व मनाया।
होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद ने कहा कि होली असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। यह त्योहार प्रेम व आपसी भाईचारे का त्योहार है। इसमें नफरत को भूलाकर लोग एक साथ मिल जुलकर होली का त्योहार मनाते हैं। जिससे आपसी भाईचारे का सम्बन्ध मजबूत होते हैं। और बच्चों को होली का त्योहार शान्ति पूर्ण रूप से मनाने को कहा गया और सभी लोग एक दूसरे को होली की बधाई दी।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक हरि लाल निषाद धर्मेंद्र कुमार राव अर्चना जायसवाल सरिता देवी मालती देवी सोनमती प्रेमबाला सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने उत्साह से होली खेली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *