बी पैक्स समितियों का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

          ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बडहलगंज: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को बी.पैक्स बहसुआ ददरी, ओझौली और धोबौली के सभापति एवं संचालक मंडल का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ।
शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की कार्रवाई शुरू हुई। तीनों समितियों से सभी पदों के लिए एक एक नामांकन दाखिल हुआ जिससे सभी चुनाव निर्विरोध घोषित हुए।बहसुआ ददरी के निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने पूनम शाही को निर्विरोध सभापति निर्वाचित करते हुए प्रमाण पत्र जारी किया। बी पैक्स ओझौली के निर्वाचन अधिकारी योगेश त्रिपाठी ने राम निरंजन दुबे को को तथा बी पैक्स धोबौली के निर्वाचन अधिकारी दीपक मौर्य ने रवि प्रकाश दुबे को सभापति एवं श्रीमती आरती पांडेय को उप सभापति का निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी किया। सभी तीन समितियों से शीर्ष समितियों के लिए प्रतिनिधियों का निर्वाचन भी निर्विरोध सम्पन्न हुआ। तीनों समितियों का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न होने पर क्रय विक्रय सहकारी समिति बड़हलगंज के अध्यक्ष व जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर विजय प्रकाश शुक्ल, जिला सहकारी बैंक के वर्तमान डायरेक्टर मकरध्वज निषाद एवं जिला सहकारी बैंक गोरखपुर के पूर्व चेयरमैन प्रमोद यादव, सहकारी संघ बड़हलगंज की अध्यक्ष सरोज शुक्ला, समितियों के अध्यक्ष क्रमशः भगवती यादव मठिया, चंद्रभूषण तिवारी टांडा, राम मिलन यादव पटना, जयराम यादव रामनगर,कैलाश यादव खड़ेसरी, राजेश सिधुवापार, भानु प्रताप पांडेय धोबौली, हरिशंकर ओझा आदि ने बधाई दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts