वूमेन वेलफेयर डिपार्टमेंट के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग जागृति में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

गोरखपुर। दिन रविवार, दिनांक 08-03-2026 को अपरान्ह 2 बजे से 4 बजे तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वूमेन वेलफेयर डिपार्टमेंट (w w d) गोरखपुर के तत्वावधान में “समाज के नव – निर्माण में महिलाओं की भूमिका” विषय पर आर० यू० क्लब के संयोजकत्व में एक संगोष्ठी आनन्दमार्ग जागृति दक्षिणी बेतियाहाता, गोरखपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा की प्रतिकृति पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन व प्रभात संगीत से किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुषमा दीदी एवम् संचालन श्रीमती नंदिनी जी ने किया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती प्रीति जी ने अपने उद्बोधन में नारी शिक्षा एवम् नारी शक्तियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रूमा जी ने समाज में पुरुषों द्वारा महिला को उचित सम्मान दिए जाने पर विशेष जोर दिया। संचालिका द्वारा संगोष्ठी में उपस्थित सभी महिलाओं से मंच पर आकर अपने अपने विचार व्यक्त करने का अनुरोध किया गया, जिसके उपरांत बारी बारी से सभी ने समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर अपने अपने विचार व्यक्त कर कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावी बनाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *