श्री बालाजी मंदिर स्थापना दिवस पर त्रिदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ

गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

पहले दिन दुर्गा सप्तशती पाठ, रुद्राभिषेक एवं सवा लाख हनुमान चालीसा जाप से भक्तिमय हुआ वातावरण

गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित त्रिदिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिवस मंदिर परिसर पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर पहुंचने लगी और पूरे दिन पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा।

मंदिर में स्थापित मां विंध्यवासिनी, श्री भगवान नर्मदेश्वर तथा बालाजी दरबार में अलग-अलग जजमानों द्वारा विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया।

इसके पश्चात तीन ब्राह्मणों की टीम द्वारा मां विंध्यवासिनी दरबार में दुर्गा सप्तशती पाठ प्रारंभ किया गया।

 

ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक एवं 11 ब्राह्मणों द्वारा हनुमान चालीसा के सवा लाख जाप का शुभारंभ किया गया।

सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तजन हनुमान चालीसा पाठ में सहभागिता कर रहे हैं। मंदिर परिसर में गूंजते जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। देर रात तक यह धार्मिक कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा।

यह भव्य धार्मिक आयोजन बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में तथा उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ की देखरेख में संपन्न कराया जा रहा है।

इस अवसर पर अशोक शुक्ला ‘पानी वाले बाबा’, बालमुकुंद तिवारी, के. एन. सिंह, जयप्रकाश ओझा, क्षत्रधारी यादव (प्रधान), महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष केशव पांडे, अशोक यादव, अजय तिवारी, कन्हैया तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि जिन-जिन तक यह सूचना पहुंचे, वे सभी बालाजी दरबार में पहुंचकर इस महा धार्मिक आयोजन में सहभागी बनें और आयोजन को सफल बनाएं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *