“रेलवे ऑडिटोरियम से उल्टे पांव लौटे सैकड़ो अभिभावक”
गोरखपुर। जिस दिन माताओं का सम्मान होना था उसी दिन उन्हें बिना कार्यक्रम के लौटाया गया। घटना रेलवे ऑडिटोरियम में मातृ दिवस पर घटित हुई। जहां पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा संचालित तीनों विद्यालयों के बच्चें, अभिभावक, शिक्षक सब निर्धारित समय पर पहुंच गए। कार्यक्रम की जिम्मेदारी शहर के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट विद्यालय ने ली थीं और फिर इसे एक तरफा रद्द कर दिया।
सभी ऑडिटोरियम में पहुंच कर कार्यक्रम की रूपरेखा को समझने का प्रयास कर रहे थें। इस दौरान रेलवे के उच्च अधिकारियों ने वहां पहुंचे शिक्षकों को कार्यक्रम रद्द होने की सूचना दी। अधिकारियों ने शिक्षकों से निवेदन किया कि आप किसी प्रकार से अभिभावकों और बच्चों को समझाकर वापस कर दें। ऑडिटोरियम पर पहुंचे शिक्षकों को बच्चों और अभिभावकों के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ी।
Leave a Reply