बडहलगंज, गोरखपुर।बडहलगंज भारतीय जनता पार्टी बड़हलगंज मंडल की मासिक कामकाजी बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि 6 जुलाई को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म जयंती सभी बूथों पर मनाई जायेगी। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह
ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश के विधानसभा का चुनाव नजदीक है कार्यकर्ता वोटर लिस्ट का ठीक प्रकार से अध्ययन करके हर महीने के तीसरे रविवार को शक्ति केन्द्रो की बैठक बूथ अध्यक्षों के साथ निश्चित करले और महीने के चौथे रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सरल एप पर सौ प्रतिशत अपलोड हो जाए। और 6 तारीख को हर बुथ पर मां के नाम से वृक्ष सभी कार्यकर्ता द्वारा निश्चित रूप से एक वृक्ष अवश्य लगाएं और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर हर बुथपर उनका जन्मदिवस दिवस मनाये और 2027 कैसे जीता जाए इसके भी गुण कार्यकर्ताओं को बताए । कार्यक्रम की अध्यक्षता एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक महेश उमर ने किया संचालन मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला सह कार्यालय मंत्री अखंड प्रताप शाही अतुल शाही आलोक तिवारी शैलेंद्र राय, राज कुमार निगम, राधेश्याम भारती, संजय दुबे, श्रीमती निशा जयसवाल, श्रीमती विजयलक्ष्मी जायसवाल , श्रीमती गीता सिंह , श्रीमती मीनू श्रीवास्तव, श्रीमती अनू गुप्ता, भीम निषाद ,मानस मणि त्रिपाठी, रंजय कनौजिया ,कृष्ण मोहन मौर्य ,श्रीकांत सोनी ,अखिलेश श्रीवास्तव ,राजेंद्र चौरसिया ,अवनीश शुक्ला ,ओम प्रकाश पटवा ,सुधीर पटेल, प्रकाश वीर जायसवाल, राजेश दुबे ,राजू ओझा, आदर्श विश्वकर्मा, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Leave a Reply