चाय-समोसे की दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सीसीटीवी डीवीआर चोरी

बेवरी चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,,

गोला,गोरखपुर।गोला थाना क्षेत्र के बेवरी चौराहा स्थित एक चाय की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर लिया। पीड़ित ने गोला थाने में तहरीर देकर पुलिस को घटना की सूचना दी है।
उपनगर के बेवरी चौराहा निवासी प्रभुनाथ प्रजापति पुत्र स्व रामबदन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी चाय-समोसे की दुकान बेवरी चौराहा पर स्थित है। आरोप है कि 13 जुलाई की रात अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तथा गल्ले में रखे लगभग 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, घटना की जानकारी उन्हें 14 जुलाई की सुबह दुकान खोलने पर हुई। चोरी की घटना से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रार्थी ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर आवश्यक जांच कराने, चोरी गए सामान व नकदी की बरामदगी तथा आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
———-
बेवरी चौराहे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,,
स्थानीय लोगों का कहना है कि बेवरी चौराहे पर रातभर पुलिस की मौजूदगी रहती है। इसके बावजूद पुलिस की मौजूदगी वाले क्षेत्र में चौराहे पर ही चोरी की वारदात हो जाना सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *