राष्ट्रगान से पूरा सेंट जेवियर्स विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा

गोरखपुर। सेंट जेवियर्स स्कूल, पाण्डेपार, कौड़ीराम, गोरखपुर के प्रांगण में 15 अगस्त 2026 को 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमामय एवं देशभक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बृजनाथ राय रहे। मुख्य अतिथि श्री बृजनाथ राय एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विशाल वर्मा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात राष्ट्रगान से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री विशाल वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने तथा देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रेम केवल भावनाओं तक सीमित न रहकर हमारे आचरण और कर्तव्यों में भी दिखाई देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों की मनमोहक एवं ओजपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में समन्वयक श्री राजेश्वर देवरी एवं सुश्री सौम्या सिंह का विशेष योगदान रहा। समारोह में विद्यालय परिवार के शिक्षकगण सुधीर मिश्रा, नवीन कुमार नायक, विश्वास सिंह, वीर सेन सक्सेना, निकिता जायसवाल, दीपक राव, उपेंद्र तिवारी, शशिकांत खरवार, मोहम्मद ईद हुसैन, श्रीमती संध्या चंद, सूरज साहनी, ए.एच. अंसारी, मोहम्मद ईशा अंसारी, कशिश गुप्ता, चंदा विश्वकर्मा, मुस्कान त्रिपाठी, उजाला मद्धेशिया, अर्पिता, अर्चना, नेहा यादव, रागिनी यादव, शिवानी दुबे, दीपशिखा स्वरूप, राहुल मिश्रा, दीपक कुमार सिंह, अनुपम सिंह, आरफ़ा यास्मीन, फूलमाया राय, वेरोनिका जैक्सन सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के समापन अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के मूल्यों, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया। साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *