अवैध शराब पर आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई

वरिष्ठ संवाददाता : मनोज कश्यप

गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में अवैध शराब के निर्माण,बिक्री,परिवहन,भंडारण के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में जिला आबकारी अधिकारी, गोरखपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 18.08.2026 को ‘एस. एन.वर्मा’,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कैम्पियरगंज, अतिरिक्त प्रभार सेक्टर~2 सदर द्वारा मय स्टॉफ व शंकर लाल,आबकारी निरीक्षक,प्रवर्तन- 2 एवं अरविन्द कुमार, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन- 1 की टीम के साथ संयुक्त रूप से थाना-राजघाट के अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों, ग्रामों राप्ती नदी के किनारे, अमरूद के बागों व झाड़ियों में दबिश दी गई।

https://youtu.be/QHoVEtpGdEo?si=HiUJ7mwzoDt0PW8X

दबिश के दौरान लगभग 25लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर, मौके पर लगभग 200किग्रा. लहन व कई भट्ठियों को नष्ट किया गया तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *