गोरखपुर जंक्शन पर यात्री सुविधाएं बेपटरी, डिस्प्ले बोर्ड बना शोपीस

गोरखपुर, 15 सितंबर 2026 | रोहित श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय कहे जाने वाले गोरखपुर जंक्शन पर यात्री सुविधाओं की पोल खुल रही है। प्लेटफॉर्म पर लगा लाखों का ऑटोमेटिक ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड ट्रेनों की जानकारी देने की बजाय सिर्फ “WELCOME AT INDIAN RAILWAY” दिखा कर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहा है।

फोटो में साफ दिख रहा है:
ट्रेन नंबर, ट्रेन नाम, Expected Time, प्लेटफॉर्म नंबर के सभी कॉलम खाली हैं। यात्रियों को अपनी ट्रेन के लिए अनाउंसमेंट का इंतजार करना पड़ रहा है या कुली और स्टाफ से पूछना पड़ रहा है।

बुजुर्ग, महिला और पहली बार यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। जबकि रेलवे “डिजिटल इंडिया” और “यात्री सुविधा” के बड़े-बड़े दावे करता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *