श्री बालाजी मंदिर में नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन का भक्तिमय माहौल, सातवें दिन आनंदनगर और देवरिया की टीम ने दी प्रस्तुति

गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

बालाजी सरकार के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 5 नवंबर को होगा विशाल भंडारे का आयोजन


गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन के सातवें दिन भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर आनंदनगर और देवरिया से आई संकीर्तन टीमों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। पूरे मंदिर परिसर में भजनों और जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बालाजी सरकार के दरबार में हाजिरी लगाई और संकीर्तन का आनंद लिया।

इस अवसर पर बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित एवं स्वागत किया।

महत्वपूर्ण हाइलाइट्स :-

—नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

–आनंदनगर और देवरिया की टीमों ने दी भजन-कीर्तन की प्रस्तुति।

—अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी ने कलाकारों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित।

—उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ ने दी विशाल भंडारे की जानकारी।

–5 नवंबर 2026 को होगा भव्य भंडारा।

समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ‘बबलू’ ने जानकारी देते हुए बताया कि नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन के समापन अवसर पर 5 नवंबर 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति :-

इस अवसर पर सुशील सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, जयप्रकाश ओझा, अजय तिवारी, कन्हैया तिवारी, बद्री नारायण उपाध्याय, सुयश दुबे एवं सक्षम दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन के माध्यम से मंदिर परिसर लगातार भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है।

जय श्री बालाजी सरकार!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *