डीजल शेड गोंडा में कार्य करते समय करंट की चपेट में आ जाने से कर्मचारी की मौत पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे एवम किया जांच की मांग

ऑन ड्यूटी करंट की चपेट में आ जाने से रेल कर्मी की मौत अत्यंत दुखद है पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ विभागीय जांच की मांग करता है- विनोद राय
पूर्वोत्तर रेलवे डीजल शेड गोंडा में ऑन ड्यूटी कर्मचारी श्री नाजिम कार्य करते समय करंट की चपेट में आ गए सहयोगी कर्मचारियो ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मृत्यु हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने तुरंत अपने पदाधिकारियो को रेलवे हॉस्पिटल भेजा। पदाधिकारियो में श्री अभय प्रताप सिंह, रावत जी, सूरज शर्मा, मनीष, गगन शर्मा, सोनू सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, संदीप सिंह, उमेश श्रीवास्तव, रामशंकर दूबे तुरंत अस्पताल पहुंचे एवं परिजनों को यथासंभव मदद किया। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआई आर श्री विनोद राय ने रेल कर्मी के असामयिक मृत्यु पर दुख प्रकट किया है एवं प्रशासन से मांग किया है कि दोषी अधिकारी एवं सुपरवाइजर को दंडित किया जाए क्योंकि संबंधित सुपरवाइजर और अधिकारी का यही रवैया है वह कर्मचारियों को प्रताड़ित करते रहते हैं। महामंत्री विनोद राय ने कहा कि जांच करा कर दोषियों को दंडित किया जाए। रेल कर्मी के असमिक मृत्यु पर आज 07 जुलाई की शाम को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे सभी ने मृतक कर्मचारी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शोकसभा में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एस सी अवस्थी,के एम मिश्रा, संजय धर, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, देवेश सिंह, अंशुमान पाठक, निशांत यादव, ए बी पांडे,अजय त्रिपाठी,हेमंत कुमार एसके गोस्वामी, सुदृष्ट सिंह, दीपक प्रजापति, धीरज यादव, विनय यादव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *