प्रभा राज, प्रिया सिन्हा, अवनीश आर्या का भोजपुरी लोकगीत ‘गजब तोहार मुसुकी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

प्रभा राज, प्रिया सिन्हा, अवनीश आर्या का भोजपुरी लोकगीत ‘गजब तोहार मुसुकी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज
भोजपुरी सिंगर प्रभा राज, एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा और एक्टर अवनीश आर्या की तिकड़ी में भोजपुरी लोकगीत ‘गजब तोहार मुसुकी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को सिंगर प्रभा राज ने सुरीली स्वर में गाया है। उन्होंने अपनी आवाज से सबको मोहित करने का प्रयास किया है, जिसमें सफल हैं। उनकी गायन शैली की जितनी तारीफ की जाए वह कम ही होगी। वहीं बात करें इसके वीडियो में परफॉर्म कर रहे एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा और एक्टर अवनीश आर्या की तो एक एक्टर और एक्ट्रेस में रूप में उनकी जोड़ी एकदम फिट लग रही है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत ही अच्छा किया गया है, जिससे गाने का वीडियो बहुत शानदार लग रहा है। यह गाना देखने और सुनने में बहुत मस्त लग रहा है। एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने ब्लू कलर की साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही है। वहीं गाने के शुरुआत में एक्ट्रेस सफेद शर्ट और काली लुंगी पहने अपनी कातिल अदाओं से गरदा उड़ा रही है, जिससे ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट हो रहा है। इस गाने की मेकिंग बहुत ही बेहतरीन की गई है।

लिंकः https://youtu.be/QEBJ9Y2JEpo?si=0_hH2Ho5JYuAt6oq.
इस गाने में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा अपने दिलदार प्रियतम को हैंडसम लुक में देखकर बहुत खुश हो जाती है। उसका पहनावा और चाल ढाल देखकर लट्टू हो जाती है। एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा अपने दिल का जज्बात जाहिर करते हुए अपने पति से कहती है कि…

दिलवा में तू ही, धड़कनवा में तू ही, अँखिया में तू ही, सपनवा में तू ही, तू ही बाड़ा हमार सब सइयाँ, भईल तोहरा से लव सइयाँ, तोहार मुसुकी गजब सइयाँ.
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘गजब तोहार मुसुकी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रभा राज ने गजब अंदाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा और एक्टर अवनीश आर्या ने गजब की अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, डीओपी संतोष यादव, नवीन, कम्पोजर पंचम सिन्हा, कॉस्ट्यूम डिजाइनर बादशाह खान, एडिटर प्रवीण यादव हैं। मिक्स एंड मास्टर जीतू शर्मा, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *