आज ओबीसी पार्टी के पोल खोलो अभियान के अंतर्गत चौरी चौरा तहसील के ब्रह्मपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने स्वास्थ्य केंद्र पर मिली खामियों के विरुद्ध पोल खोलते हुए प्रदर्शन किया

Written by

in

आज ओबीसी पार्टी के पोल खोलो अभियान के अंतर्गत चौरी चौरा तहसील के ब्रह्मपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने स्वास्थ्य केंद्र पर मिली खामियों के विरुद्ध पोल खोलते हुए प्रदर्शन किया एवं तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर एवं अन्य उच्च अधिकारियों से वार्ता करते हुए कार्रवाई की मांग किया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द कार्रवाई करेंगे.
ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने बताया कि उन्हें जनता द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी कि यहां के डॉक्टर बाहर से दवा खरीदने के लिए पर्ची लिखकर देते हैं तथा कुत्ता काटने की सुई ₹50 लेकर लगाया जाता है एवं टी.बी. जैसे गंभीर रोगों की दवाइयां नहीं दी जाती हैं. सुबह 8:00 बजे ओपीडी शुरू हो जानी चाहिए जबकि देखा गया कि डॉक्टर यहां पर 10:30 बजे आए हैं.

काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि गरीब जनता कि सेवा करने की बजाय उनके इलाज के नाम पर दवा खानों की मिली भगत से कमीशन खोरी का धंधा चलाया जा रहा है. सरकार के द्वारा मिली मुफ्त दवाइयां को न देकर मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है एवं मुफ्त में लगने वाली कुत्ते काटने के इंजेक्शन के लिए ₹50 खुलेआम लिया जा रहा है जिसे ओबीसी पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और जनता के साथ खड़ी हो आवाज बुलंद करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है.

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से एडवोकेट रंजीत बाघे, आकाश यादव, पिंटू पासवान, दमयंती देवी, राम निहार निषाद, प्रमिला देवी, पूजा देवी, सिर्फज राजधानी आदि उपस्थित थे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *