सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

  1. सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: MP-UP समेत 7 राज्यों में अग्निवीरों को आरक्षण; राहुल ने मोची की दुकान पर चप्पल सिली; NEET के टॉपर्स 61 से 17 हुए.
    1  पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज, 7 राज्यों के CM ने आने से इनकार किया, ममता बनर्जी बैठक में शामिल होंगी.
    2 NEET-UG रिवाइज्ड रिजल्ट जारी; टॉपर्स 61 से घटकर 17 हुए, 4 लाख कैंडिडेटस की रैंक बदली; फिजिक्स के एक सवाल की वजह से ऐसा हुआ                                                                 3-पहले 67, फिर 61 और अब 17 हुई नीट यूजी टॉपर्स की संख्या; संशोधित स्कोरकार्ड वेबसाइट पर हुए अपलोड.
    4  सुल्तानपुर: मोची की दुकान पर पहुंचकर चप्पल सिलने लगे राहुल गांधी, दुकानदार से पूछा- कितने रुपये कमा लेते हो,सुल्तानपुर कोर्ट से लौट रहे राहुल गांधी अचानक ही रामचेत मोची की दुकान पर पहुंच गए। वहां उन्होंने एक चप्पल की सिलाई भी की।5 जज से बोले राहुल गांधी : सर, मैं सारे आरोपों से इनकार करता हूं, मेरी छवि खराब करने के लिए दायर हुआ है केस.
    6 जगन मोहन के साथ 9 सांसदों वाली बीजु जनता दल नवीन पटनायक की पार्टी बन सकती है I.N.D.I.A. का हिस्सा! राज्यसभा में पलट जाएगा नंबर गेम.
    7 राजस्थान -कोटा में रहना या नहीं, पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने विधानसभा में सभापति को कहे अपशब्द.
    8 ‘कांग्रेस को राम से है एलर्जी’, सिद्धारमैया सरकार ने बदला रामनगर का नाम तो बोले प्रह्लाद जोशी.
    9. MP-UP और छत्तीसगढ़ में भी अग्निवीरों को आरक्षण, पुलिस, PAC-फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में छूट मिलेगी, हरियाणा-उत्तराखंड पहले ही रिजर्वेशन का ऐलान कर चुके.
    10 बिहार -ट्रेन में सीट के लिए हुआ झगड़ा, रेलवे पुलिस ने पीट-पीटकर युवक की आंत निकाल दी; दो सस्पेंड.
    11 विजय माल्या के खिलाफ सेबी का बड़ा एक्शन, 3 सालों तक शेयर बाजार में डील करने पर लगा बैन
    12 प्राइवेट मोबाइल कंपनियों के टैरिफ में बढ़ोतरी का असर, BSNL से 15 दिन में 15 लाख ग्राहक जुड़े; 8 साल में 7 करोड़ गंवा चुका था.
    13 MP-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, महाराष्ट्र के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, गुजरात में 2700 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया.
    14 पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महामेला, सिंधू-शरत ने की भारत की अगुवाई

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *