रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, एण्टी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, एण्टी करप्शन टीम ने की कार्रवाई
गोरखपुर। आज दिनांक 31 जुलाई 2024 को, समय लगभग 14:15 बजे थाना क्षेत्र खोराबार के रामनगर कड़जहा चौकी पर एण्टी करप्शन टीम गोरखपुर ने एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने आरक्षी मुहम्मद एनाम खान और आरक्षी सूरज सिंह को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, मुहम्मद एनाम खान की नियुक्ति 6 फरवरी 2024 को चौकी रामनगर कड़जहा पर हुई थी, जबकि आरक्षी सूरज सिंह की नियुक्ति 3 अगस्त 2023 को हुई थी। दोनों पुलिसकर्मियों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तारी के बाद, एण्टी करप्शन टीम ने दोनों आरोपियों को थाना कैंट पर लाकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। इस घटना ने क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की पारदर्शिता और ईमानदारी को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *