नेपाल के कांवड़ यात्रियों का सोनौली में हुआ स्वागत
संवाददाता अरविंद कुमार
नौतनवा / महराजगंज :नेपाल के रूपन्देही के बालापुर गांव से भारत जा रहे से 35 कांवड़ यात्रियों का शुक्रवार को सोनौली सीमा पर पुलिस द्वारा स्वागत किया गया। सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने यात्रियों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें यात्रा की शुभकामना दी।
कांवड़ यात्री आशीष साहनी, शंभू यादव, रामजीत साहनी, गणेश कहार, सूरज पांडेय, मनु कुमार पांडे, अशोक गुप्ता, राजू पांडेय, आकाश यादव, रघुनाथ यादव व सुदीप कुर्मी ने बताया वह श्रावण मास में गंगा सागर व बोलबम की यात्रा कर जलाभिषेक करेंगे। भारतीय प्रशासन के स्वागत से वह काफी खुश हैं।
नेपाल के कांवड़ यात्रियों का सोनौली में हुआ स्वागत

Leave a Reply