वैभव राय, सुजान सिंह व्यस्त हैं कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स व कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स की ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग में

वैभव राय, सुजान सिंह व्यस्त हैं कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स व कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स की ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग में कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स व कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स की दूसरी फ़िल्म ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग में व्यस्त वैभव राय और सुजान सिंह
फ़िल्म एक्टर वैभव राय और बॉलीवुड अभिनेता सुजान सिंह एक साथ खूब धमाचौकड़ी मचाने वाले हैं। जी हाँ! कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स व कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स की दूसरी भोजपुरी फ़िल्म ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग में वैभव राय और सुजान सिंह अति व्यस्त हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में जोर शोर से की जा रही है। बिग लेबल पर बन रही यह फ़िल्म ‘भाड़े की दुल्हन’ फुल टू एंटरटेनिंग बन रही है, जोकि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। इस फिल्म के निर्देशन की कमान फिल्म निर्देशक शिवजीत कुमार सिंह संभाल रहे हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में ऋषभ कश्यप गोलू, शिल्पी राघवानी, वैभव राय, मंतोष सिंह, सुजान सिंह, माया यादव, बबलू खान, सुधा झा, रागिनी यादव, बबिता पासवान, अवनीश तिवारी, जूही पांडेय, अशोक गिरी, सचिन, विक्रांत, साहिल, दुर्गेश, अनु आदि अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। इस फिल्म के निर्माता गोविंद गिरी व नवीन कुमार पाठक हैं। सह निर्माता जीवा एंटरटेनमेंट (वैभव राय) हैं। फिल्म के डायरेक्टर शिवजीत कुमार सिंह हैं। लेखक मनोज प्रसाद गुप्ता, डीओपी सावन प्रजापति, डांस मास्टर सोनू प्रीतम, फाइट मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर संतोष सिंह सोमवंशी, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनोज पांडेय, प्रोडक्शन मैनेजर धीरज गुप्ता, विनायक, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।

उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर चुकी कैलटेक्स इंटरनेशनल फिल्म्स एंड कुकी इंटरनेशनल फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रही है। एक साल में 5 फिल्में बनाने का दावा पूर्ण होता नजर आ रहा है। इस फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस ने पहली फिल्म ‘हो हल्ला’ की शूटिंग अरविन्द अकेला कल्लू और काजल यादव के साथ पूरी है। वहीं अब दूसरी फिल्म ‘भाड़े की दुल्हन’ की शूटिंग ऋषभ कश्यप गोलू के साथ भव्य पैमाने पर शुरू कर दी है।
इस फिल्म को लेकर वैभव राय और सुजान सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि यह सम्पूर्ण पारिवारिक फ़िल्म बनाई जा रही है, ताकि उनका भरपूर मनोरंजन हो सके। इस फ़िल्म के निर्माता गोविंद गिरी और नवीन कुमार पाठक फ़िल्म इंडस्ट्री में सबको एक साथ जोड़ने और कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए आये हैं। उनका मुख्य उद्देश्य है अपने बैनर से भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहतरीन से बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण करते रहना। उनका पूरा फोकस अच्छी फिल्म बनाने के लिए अच्छी कहानी और अच्छी मेकिंग करना है। उम्मीद है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री का सहयोग और प्यार उन्हें जरूर मिलेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *