केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू व सर्च अभियान पांचवे दिन भी युद्धस्तर जारी है

Written by

in

रुद्रप्रयाग, केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू व सर्च अभियान पांचवे दिन भी युद्धस्तर जारी है। रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
आज प्रातः 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में श्री केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इन यात्रियों को लिनचोली से एयर लिफ्ट कर शेरसी हेलीपैड पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल एव मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *