अवैध कब्जा करने वालों ने पुलिस की मौजूदगी में लेखपाल पर किया जानलेवा हमला
जान बचाकर एक घर में छुपे लेखपाल।
लेखपाल के बाइक की चाभी हमलावरों ने छीनी।
हमलावरों के आगे लाचार दिखे पुलिस कर्मी।
कैम्पियरगंज-गोरखपुर रविवार की सुबह कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सरपतहा में ग्राम पंचायत की नवीन परती की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को एसडीएम तहसीलदार के निर्देश पर मना करने गये लेखपाल रत्नेश कुमार मिश्र पर पुलिस के सामने ही अवैध कब्जा करने वालों ने जानलेवा हमला करते हुए लेखपाल के बाइक की चाभी छीन लिया , कुछ लोगों की मदद से लेखपाल जान बचाकर एक घर में छुप गये। पुलिस से बेख़ौफ़ हमलावरों ने छुपे लेखपाल वाले घर को घण्टे भर घेर कर उत्पात मचाया। इस अनहोनी घटना से डरे सहमें लेखपाल ने अपने संगठन सहित एसडीएम रोहित मौर्य एवं तहसीलदार को सूचना देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई तब जाकर नजाकत को समझते हुए किसी तरह से लेखपाल को बैक डोर से निकाल कर थाने लेकर आये । लेखपाल की बाइक वहीं गांव में ही पड़ी रही जासे बाद में लाया गया। इस सम्बन्ध में एसडीएम ने नायब तहसीलदार हंसराज प्रसाद को थाने पर भेजा तब लेखपाल रत्नेश कुमार मिश्र ने प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को नामजद तहरीर देकर हमलावरों परम मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले को दर्ज नहीं किया है। राजस्व लेखपाल ने पूर्व प्रधान महेन्द्र चौरसिया सहित कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर की जानकारी होने पर पूर्व प्रधान ने अपने एवं हमलावरों सहित गांव की कुछ महिलाओं से छेड़छाड़ करने की तहरीर दिलाकर मामले को मोड़ने की फिराक में लगे हैं। इस घटना के बाद लेखपाल संगठन पुलिस प्रशासन की उदासीनता को लेकर काफी आक्रोशित है। संगठन के अध्यक्ष ताराचंद यादव एवं महामंत्री प्रिंस कुमार ने पूर्व प्रधान महेन्द्र चौरसिया सहित सभी हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग किया है।
इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नायब तहसीलदार हंसराज प्रसाद की मौजूदगी में लेखपाल रत्नेश कुमार मिश्र ने तहरीर दिया है लेकिन दूसरे पक्ष से भी आरोपी सहित कुछ महिलाओं ने भी तहरीर देकर लेखपाल पर कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने कहा कि एसडीएम व तहसीलदार के संज्ञान में मामला है अभी किसी पक्ष से मुकदमा नहीं किया गया है लेकिन आगे जैसा निर्देश मिलेगा वैसा किया जायेगा।
कड़ी कार्यवाही की मांग
इस सम्बन्ध में पीड़ित लेखपाल रत्नेश कुमार मिश्र ने बताया कि हमने तहरीर दे दी है मुकदमा दर्ज करना पुलिस का काम है यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कल संगठन की बैठक में घटना को लेकर पूरी बात रख कर न्याय मागूंगा।
कैम्पियरगंज पुलिस के सामने ही लेखपाल पर हमला बोलते कब्जेदारी।

Leave a Reply