23 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

Written by

in

23 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस, देश में पहली बार नेशनल स्पेस दे मनाया जा रहा है,
क्यों मनाया जाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस _ खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि भारत के लिए यह तारीख एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक तारीख है, क्योंकि इसी तारीख को इसरो का चंद्र यान जिसका नाम था चंद्रयान_ 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर के इतिहास रच दिया था, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की यह उपलब्धि वैश्विक अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के अन्वेषण में एक नई दिशा देने वाली है,
नेशनल स्पेस डे को एक उत्सव के रुप में मनाया जाना भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का ही नहीं बल्कि पूरे देश दुनिया में भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान में बढ़ते हुए कदमों का एक मुख्य योगदान का प्रतीक भी है
खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि
मिशन चंद्रयान_ 3 में शामिल विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जिस जगह पर लैंड किया था उसे शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया गया है और उसके बाद ही रोवर प्रज्ञान ने चंद्र सतह पर भ्रमण कर के महतवपूर्ण जानकारियां हासिल की थीं, इसके साथ ही
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान _3 को सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला पहला देश बना था भारत, इसीलिए 23 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रुप में सम्पूर्ण देश में मनाया जाएगा, इसरो द्वारा चन्द्र अन्वेषण में चंद्रयान-3 मिशन भारत का तीसरा चंद्र मिशन था, जिसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा 14 जुलाई 2023 को लॉन्च किया गया. इस मिशन का मुख्य उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कराने के साथ ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के कुछ महत्वपूर्ण ब अनछुए रहस्यों से पर्दा उठाना था, जिसमें विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ चांद पर गया था और कामयाबी हासिल की, इसरो के इस चंद्रयान _ 3 मिशन ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर सकुशल सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रच दिया था, इसकी सफलता के साथ ही भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश बन गया जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी, लेकिन इसके साथ ही महत्पूर्ण यह है कि चंद्रयान _3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया,
खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि 23 अगस्त का दिन हमारे देश भारत की अंतरिक्षिय यात्रा में एक महत्वपूर्ण दिन है, जो कि चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के बाद पहली बार मनाया जा रहा, मिशन चंद्र्यान _3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक की गई सॉफ्ट लैंडिंग की ऐतिहासिक सफलतम दिन की याद में 23 अगस्त को भारत सरकार द्वारा आधिकारिक तौर से राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस ( नेशनल स्पेस डे) के रूप में घोषित किया गया है,
खगोल विद अमर पाल सिंह ने बताया कि इस अवसर पर वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला ( तारामण्डल) गोरखपुर में 23 अगस्त 2024 को आने वाले दर्शकों ब विधार्थियों को चंद्रयान _ 3 से सम्बन्धित विशेष जानकारियां दी जायेंगी, जिस से विधार्थीगण भविष्य के वैज्ञानिक बन सकें और अंतरिक्ष अनुसंधान से अधिक रुबरू होते हुए वैज्ञानिक सोच का विस्तार कर सकें जिस के समाज में वैज्ञानिक वातावरण पैदा हो सके, जो कि देशहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *