सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

Written by

in

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
23- अगस्त 

  • पोलैंड से PM मोदी का रूस-यूक्रेन को संदेश, आज 10 घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद पहुंचेंगे कीव
  •  ‘ट्रेन फोर्स वन’ से कीव पहुंचेंगे PM मोदी; जेंलेंस्की के साथ युद्ध के समाधान पर करेंगे वार्ता
  •  पीएम मोदी की यह यात्रा ऐतिहासिक है। भारत और यूक्रेन के बीच 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। रूस से जारी यूक्रेन के युद्ध के बीच पूरी दुनिया की नजरें पीएम के इस दौरे पर हैं।
  •  आजतक और सी वोटर ने मिलकर देश का मिजाज नाम से एक सर्वे किया है. सी वोटर के डायरेक्टर यशवंत देशमुख ने कहा कि कांग्रेस के वोट शेयर में इजाफा हुआ है और विधानसभा चुनाव में इसका ग्राफ बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं बीजेपी को झटका लग सकता है.
  • लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी की लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है और अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी जैसे नेताओं की पॉपुलरिटी गिरी है जिसका फायदा भी राहुल गांधी को हुआ है.
  •  आर्थिक मुद्दे प्रखर रूप से सामने आए हैं, जो बीजेपी के परेशानी पैदा कर सकते हैं. फिर वो चाहे बेरोजगारी का मुद्दा हो या महंगाई का. इकनॉमिक डिस्ट्रेस नंबर-1 प्रॉयरिटी पर है
  • क्या हरियाणा में एंटी इनकंबेंसी को मात दे पाएंगे नायब सैनी? सर्वे नहीं दे रहा अच्छा संकेत,
  •  केंद्र सरकार ने दवा कंपनियों को दिया झटका, 156 दवाओं पर लगाया प्रतिबंध; कहा- खतरनाक हो सकता है इनका इस्तेमाल
  • GST दरों में बदलाव के पक्ष में नहीं जीओएम, 9 सितंबर को होने वाली है मीटिंग
  •  जून में काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था कि जीओएम की सिफारिश के आधार पर जीएसटी स्लैब में बदलाव पर काउंसिल की आगामी बैठक में विचार किया जाएगा। अभी जीएसटी की पांच दरें हैं। इनमें शून्य, पांच प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत शामिल हैं। इसके अलावा सोने पर तीन प्रतिशत की दर से जीएसटी लगता है
  •  कोलकाता कांड में पूर्व प्रिंसिपल पर कसा शिकंजा, 4 डॉक्टरों समेत होगा पॉलीग्राफ टेस्ट; CBI को मिली इजाजत
  •  ‘न्याय मिलने तक नहीं रुकेगा आंदोलन’, SC की अपील के बाद भी बंगाल के जूनियर डॉक्टरों ने की हड़ताल जारी रखने की घोषणा
  •  कोलकाता केस-सुप्रीम’ अपील के बाद फोर्डा ने स्थगित की हड़ताल; रांची में डॉक्टरों ने समाप्त किया आंदोलन
  •  रामजन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक में पेश हुआ चढ़ावे और खर्चे का ब्योरा, एक साल में रामलला को मिली 363 करोड़ से ज्यादा की राशि
  • कोई नहीं है टक्कर में! चीन को पीछे छोड़ रूस का सबसे बड़ा तेल खरीदार बना भारत
  • नीरज चोपड़ा ने दिखाया ‘सिक्स का दम’, डायमंड लीग में पेरिस ओलंपिक का अपना रिकॉर्ड तोड़ा

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *