अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर के दंत शल्य विभाग

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, गोरखपुर के दंत शल्य विभाग के सहायक आचार्य एवं ओरलएवं मैक्सिलोफ़ेशियल सर्जन डा शैलेश कुमार ने देर रात ३ घंटे चले ऑपरेशन में एक २६ वर्षीय महिला के क्षत विक्षत चेहरे को प्लास्टिक सर्जरी द्वारा पुराना रूप दिया
घटना गोरखपुर एम्स के पास के रानिदीहा इलाक़े की है जहां २६ वर्षीय महिला जो अपनी छोटी बेटी के साथ रहती थी, पर देर रात किसी अनजान व्यक्त्ति ने घर मैं घुसकर जानलेवा हमला किया . इस हमले के कारण महिला के चेहरे , नाक, कान, गर्दन पर बहुत गहरे ज़ख़्म पड़ गये थे हाथ चेहरा बुरी तरह क्षत् विक्षत हो गया था
देर रात महिला को एम्स के ट्रामा एवं इमरजेंसी मैं लाया गया, जहां महिला के हालत को देखते हुए रात मैं ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया
३ घंटे चले ऑपरेशन के बाद महिला के चेहरे को पुराना रूप दिया गया
इस ऑपरेशन मैं चेहरे की लार ग्रंथि को जोड़ा गया , चेहरे की नसों को जोड़ा गया जिससे भविष्य मैं होने चेहरे की पैरालिसिस को रोका जा सकेगा. और सबसे महत्वपूर्ण चेहरे को पुराना रूप देकर मरीज़ के आत्मविशवाश एवम् मानसिक स्वाथ्य को सुनिश्चित किया गया .
ऐम्स निदेशक एवं सीईओ डा (प्रो) जी के पॉल को मैक्सिलोफ़ेशियल सर्जन डा शैलेश द्वारा मरीज़ की ऑपरेशन की जानकारी दी गई, जिस पर उन्होंने डाक्टरों के टीम को बधाई दी . एम्स निदेशक द्वारा मरीज़ के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई तथा डाक्टरों की टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये
इस ऑपरेशन मैं ट्रामा एवं इमरजेंसी विभाग के डाक्टरों तथा डीएमएस डा अंकिता काबी का पूरा सहयोग मिला . ट्रामा एवं इमरजेंसी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डा सुबोध एवं विभागाध्यक्ष डा श्रीनिवास ने डा शैलेश और उनकी टीम को सफल ऑपरेशन की बधाई दी . मरीज़ अभी सर्जरी के मैक्सिलोफ़ेशियल वार्ड मैं डाक्टरों की गहन निगरानी मैं है . इस ऑपरेशन मैं दंत विभाग की रेज़िडेंट डा दिव्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts