अकुवापार में ग्राम पँचायत सदस्य शिशिर मिश्र प्रधान पद के लिए नामित

संवाददाता– एस. पी. सिंह

गोरखपुर/सहजनवा ।

सहजनवा तहसील के पाली ब्लाक के अकुवापार ग्राम पंचायत के प्रधान गणेश चौधरी के निधन के बाद प्रधान का पद रिक्त चल रहा है । जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को अग्रिम आदेश तक सहायक विकास अधिकारी और ग्राम सचिव की मौजूदगी में ग्राम पंचायत अकुवापार में प्रधान पद के कर्तव्यों का पालन एवम शक्तियों का प्रयोग करने के लिए ग्राम पंचायत सदस्य शिशिर कुमार मिश्र पुत्र कोदई मिश्रा को प्रधान पद के लिए नामित किया गया । वही दो और पंचायत सदस्य रीमा पत्नी अनिल और संदीप पुत्र बृजलाल भी प्रधान के लिए नामित शिशिर के साथ सहयोग करना सुनिश्चित करेंगे । इस अवसर पर कोदई सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, सुधीर चौधरी, विक्रम चौधरी, अनिल सिंह, नंदबिहारी सिंह, व अन्य ग्रामवासी मौजूद रहें ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *