अमित शाह के लाल बाग के राजा के दर्शन पर गरमाई सियासत, बीजेपी-शिवसेना ने संजय राउत को घेरा.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन किए. वहीं अब उनके मुंबई दौरे को लेकर अब सियासत तेज हो गई है. अमित शाह के लालबाग दर्शन से पहले शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में नए मुद्दे पर जुबानी जंग छिड़ गई है।
दरअसल शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने अमित शाह के मुंबई दौरे और लाल बाग के राजा के दर्शन को लेकर तंज कसते हुए कहा, “राज्य की जनता के मन में डर है कि जिस प्रकार से महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा और वैभव एक- एक कर गुजरात लेकर जाया जा रहा है तो क्या कल को देश के गृहमंत्री अमित शाह लाल बाग के राजा को भी अहमदाबाद या गुजरात तो लेकर नहीं जाएंगे.”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *