चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर संदेह उठाए जाने को लेकर कांग्रेस पर गृह मंत्री अमित शाह ने निशाना साधा। उन्होंने राज्यसभा में कहा कि कहा कि एक जगह हारे और दूसरी जगह जीते। शाह ने कहा महाराष्ट्र में ईवीएम खराब है और झारखंड में टप्प से जाकर, नये कपड़े पहन कर शपथ ले ली। अरे भाई जरा तो शर्म करो, जनता देख रही है। उन्होंने देश में आपातकाल लगाये जाने और चुनी हुई सरकार को अनुच्छेद 356 लगाकर गिराने को लेकर कांग्रेस की आलोचना की।

Leave a Reply