दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातकोत्तर समाजशास्त्र की मेधावी छात्रा अर्षिता सिंह, पुत्री अभय कुमार सिंह, ग्राम सभा भगवानपुर, थाना खजनी, तहसील सहजनवा ने पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव बढ़ाया है।
इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल माननीय आनंदीबेन पटेल तथा विश्वविद्यालय की कुलपति माननीय पूनम टंडन ने अर्षिता सिंह को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
अर्षिता सिंह की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। वह भाजपा किसान मोर्चा, गोरखपुर के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह की भतीजी भी हैं।
उनकी यह उपलब्धि परिश्रम और लगन का परिणाम है तथा आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Leave a Reply