Author: Nishpaksh Today

  • टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज हुआ पवन सिंह और आस्था सिंह  का धमाकेदार सांग ‘दिल लेके भाग जइबे’

    टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज हुआ पवन सिंह और आस्था सिंह का धमाकेदार सांग ‘दिल लेके भाग जइबे’

    भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की लाइफ स्टाइल काफी स्टाइलिस है, वे दिल खोलकर जीते हैं। ऐसे में उनकी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘पॉवर स्टार’ का मस्ती से भरा फर्स्ट सांग ‘दिल लेके भाग जइबे’ टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। यह सांग काफी मजेदार और मस्ती से भरपूर है। इसमें पवन सिंह की डांस मूमेंट और मस्ती से भरपूर अदायगी देखते ही बन रहा है। उनके साथ वीडियो में एक्ट्रेस आस्था सिंह अट्रैक्टिव लुक में अदाकारी करके गरदा उड़ा रही हैं। इस गाने में पवन सिंह और आस्था सिंह की जोड़ी फुल टू धमाल मचा रही है। इसके वीडियो दिख रहा है कि पवन सिंह हैंडसम लुक में अपने स्टाइल से चलते हुए गार्डन में आते दिख रहे हैं, इंडियन लुक में कलरफुल घघरा चोली पहने आस्था सिंह पवन सिंह मोहिनी नजरों देखकर उनपर फिदा हो जाती हैं। वह अपनी सहेलियों संग डांस करते हुए पवन सिंह से कहती है कि…

    ‘सिनवा से दिल हमार भटकता, तोहरे पे जाके अटकता, अँखिया से बार बार वार कइनी, तबहुँ निशाना काहे छटकता…’ तब पवन सिंह कहते हैं कि…

    ‘चुम्मा चिखा के मुंहे लाग जइबे, हम जानतानी दिल लेके भाग जइबे, हम जानतानी दिल लेके भाग जइबे…’

    इस गाने को पवन सिंह और शिवानी सिंह ने गाया है। इस गाने का पिक्चराइजेशन कमाल का किया गया है, जोकि देखते ही बन रहा है। वही इसका म्यूजिक सरगम आकाश ने दिया है। इस गाने के लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं।

    लिंकः https://youtu.be/zN36QdCzKZI?si=Upepm7SGD7vhESiS

    उल्लेखनीय है कि फिल्म पॉवर स्टार में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह और मधु शर्मा की हिट जोड़ी नजर आने वाली है। मगर इस फ़िल्म में और भी कई अभिनेत्रियां अपनी अदा का जलवा बिखेरने वाली हैं। उन्हीं में से एक अदाकारा आस्था सिंह इस गाने में पवन सिंह के साथ रोमांस का तड़का लगा रही हैं। इस गाने को लेकर पवन सिंह के फैंस काफी क्रेजी हैं।

    सूत्रों से पता चला है बहुचर्चित फ़िल्म ‘पॉवर स्टार’ पवन सिंह की लाइफ स्टाइल पर आधारित है। सुनने में यह भी आया है कि यह फ़िल्म पवन सिंह की बायोपिक है, मगर यह तो फ़िल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। इस फ़िल्म के निर्माण में निर्माता मधु शर्मा और समीर आफताब ने दिल खोलकर खर्च किया है। उनका उद्देश्य इस फ़िल्म से पैसा कमाना नहीं बल्कि सबको एक अच्छी फ़िल्म दिखाना है। उन्होंने बड़ा रिस्क इसीलिए लिया है ताकि भोजपुरी सिनेमा का ग्राफ ऊँचाई छुए।

    गौरतलब है कि मैड्ज मूवीज बैनर के तले बिग स्केल पर बनाई गई भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफ़ताब हैं, जिन्होंने बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म का निर्माण किया है। इस फ़िल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाला है, उन्होंने हार्ट टचिंग फ़िल्म की मेकिंग किया है। इस फ़िल्म के स्टार कास्ट की बात की जाय तो इसमें पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह ‘टाइगर’, प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नजर आएंगे। साथ ही साथ ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह, आस्था सिंह की विशेष उपस्थिति इस फ़िल्म में होगी। फ़िल्म के डीओपी वासु हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफ़ताब ने लिखा है। फिल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर, रामचन्द्र यादव हैं। पटकथा, संवाद जावेद अहमद ने लिखा है। जंगली म्यूज़िक टीम मंदार ठाकुर, गौरी यादवाडकर, नीलकंठ पंडित हैं। संगीतकार मधुकर आनंद, प्रियांशु सिंह, सरगम ​​आकाश ने गीतकार विनय बिहारी, आशुतोष तिवारी, रोशन सिंह विश्वास, प्रिंस प्रियदर्शी के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। एडीटर गुरजेंट सिंह, एक्शन मास्टर  एस. मल्लेश, कोरियोग्राफर संजीव शर्मा, प्रसून यादव, राहुल हैं।  कार्यकारी निर्माता मनोज रावले, लाइन प्रोड्यूसर रिजवान खान, आर्ट डायरेक्टर शेरा हैं। कॉस्ट्यूम विद्या – विष्णु का है।

  • अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह, ममता राउत की तिकड़ी में आया सांग ‘चुम्मा नमकीन’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह, ममता राउत की तिकड़ी में आया सांग ‘चुम्मा नमकीन’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

    लंबे अंतराल के बाद सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और क्यूट गर्ल यामिनी सिंह का भोजपुरी गाना ‘चुम्मा नमकीन’ ऑडियंस के बीच आ गया है। यह सांग लोगों के खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह बहुत ही प्यारा रोमांटिक गाना है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और प्लेबैक सिंगर ममता राउत ने गाया है। जिसे हर कोई खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं इसके वीडियो अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह मस्ती मूड में डांस करके खूब धमाल मचा रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस काफी कमाल का लग रहा है। इसके वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू हाफ जैकेट, शर्ट और जींस पहने व फैंसी चश्मा लगाये काफी हैंडसम लग रहे हैं तो वहीं वेस्टर्न ड्रेस में यामिनी सिंह अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं।

    इस गाने को किसी मनोहर पार्क में फिल्माया गया है, जोकि देखने में बहुत ही मनोहारी लग रहा है। गाने के वीडियो के शुरुआत में यामिनी सिंह रोमांटिक मिजाज में इठलाते हुए आ रही है और अरविंद अकेला कल्लू अपने दोस्तों के साथ स्टाइल मार रहे हैं।

    कयामत ढाने वाली अदा के साथ यामिनी सिंह कहती हैं कि…

    ‘स्वीमिंग पूल में नहाके तैयार भइनी, दू घंटा में सोरहो सिंगार कइनी, आवा हमरे संघ बिता ला कुछ पल हसीन…’

    जवाब में स्टाइल मारते हुए अरविन्द कल्लू कहते हैं कि…

    ‘जान तोहर चुम्मा, ए जान तोहर चुम्मा लागता नमकीन, टेस्ट करते ही हमर बन जाला दिन…’

    इस गाने को संगीतकार ओम झा ने गीतकार यादव राज के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है।

    लिंकः https://youtu.be/cQszWConTEc?si=DoDbKkVcjRPD9pux

    गौरतलब है कि साई श्रृंगार बैनर तले बनी फिल्म ‘प्यार का देवता’ के प्रोड्यूसर संजय कुमार सिंह हैं। एडिटर व निर्देशक  एम फैजल रियाज़ हैं। पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव है। लेखक संजय राय हैं। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, नूर तूबा, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, सपना सिंह आदि हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, स्व० श्याम देहाती, यादव राज, फनिदर राव, आशुतोष तिवारी, संतोष राजा हैं। डीओपी अयूब अली खान, कोरियोग्राफर  कानू मुखर्जी, फाईट मास्टर दिनेश यादव हैं।

  • टीबी मरीजों के लिए परामर्श, इलाज के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा देना अनिवार्यमुख्य

    टीबी मरीजों के लिए परामर्श, इलाज के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा देना अनिवार्यमुख्य

    विकास अधिकारी ने जिला क्षय रोग केंद्र का किया दौरा, वाटर कूलर का किया शुभारंभ

    गोरखपुर: मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने जिला क्षय रोग केंद्र का गुरूवार को दौरा किया । वहां कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलीटी  (सीएसआर)  के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से टीबी मरीजों व उनके परिजनों और अन्य आगन्तुकों के लिए लगाए गये वाटर कूलर का उन्होंने शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। इस दौरान जिला क्षय रोग केंद्र के अधिकारियों और पूरी टीम को उन्होंने निर्देश दिया कि टीबी मरीजों को परामर्श औऱ इलाज के साथ साथ  गुणवत्तापूर्ण सेवा देना सुनिश्चित करें।

    सीडीओ ने निर्देश दिया कि प्रत्येक टीबी मरीज को यह महसूस होना चाहिए कि स्वास्थ्य तंत्र उसके साथ खड़ा है। मरीज और उनके परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। उन्हें दवा के साथ पोषण की महत्ता के बारे में विशेष तौर पर जानकारी दी जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने जिला क्षय रोग केंद्र में वाटर कूलर की सुविधा में सहयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक श्री कुमार आनंद, क्षेत्रीय प्रबंधक जीतेन्द्र कुमार, मुख्य प्रबंधक मुकुल श्रीवास्तव और ड्रिस्ट्रक्ट लीड बैंक के जिला प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव प्रति आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि नये वाटर कूलर से टीबी मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ व ठंडा जल मिल सकेगा और उनके स्वस्थ होने की राह सुगम होगी।

    जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉ गणेश यादव ने जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की स्थिति के बारे में सीडीओ को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए गर्मी में टीनशेड भी डलवाया गया है और केंद्र में इंफेक्शन कंट्रोल संबंधी कार्यों पर विशेष जोर है। जिले में इस समय ड्रग रेसिस्टेंट टीबी के 307 मरीज, जबकि ड्रग सेंसिटिव टीबी के 8076 मरीज उपचाराधीन हैं। इन मरीजों को जांच और इलाज के अलावा पांच सौ रुपये प्रति माह की दर से पोषण के लिए धनराशि भी इनके खाते में दी जाती है। केंद्र पर अत्याधुनिक सीबीनॉट मशीन से टीबी जांच की सुविधा उपलब्ध है, जिसके जरिये गुणवत्तापूर्ण जांच और इलाज संभव हो पा रहा है।

    इस मौके पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विराट स्वरूप श्रीवास्तव, डीपीसी धर्मवीर प्रताप सिंह, पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्रा, मिर्जा आफताब बेग, जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ भोला, फिजियोथेरेपिस्ट आसिफ, एनएमए महेंद्र, टीबी डिपार्टमेंट से राजेश, केके शुक्ला,जेके यादव, शक्ति पांडेय, इंद्रनील, मयंक समेत केंद्र के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

    टीबी मरीजों के लिए परामर्श, इलाज के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा देना अनिवार्य’

    मुख्य विकास अधिकारी ने जिला क्षय रोग केंद्र का किया दौरा, वाटर कूलर का किया शुभारंभ

    मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा ने जिला क्षय रोग केंद्र का गुरूवार को दौरा किया । वहां कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलीटी (सीएसआर) के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से टीबी मरीजों व उनके परिजनों और अन्य आगन्तुकों के लिए लगाए गये वाटर कूलर का उन्होंने शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा की गयी। इस दौरान जिला क्षय रोग केंद्र के अधिकारियों और पूरी टीम को उन्होंने निर्देश दिया कि टीबी मरीजों को परामर्श औऱ इलाज के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण सेवा देना सुनिश्चित करें।

    सीडीओ ने निर्देश दिया कि प्रत्येक टीबी मरीज को यह महसूस होना चाहिए कि स्वास्थ्य तंत्र उसके साथ खड़ा है। मरीज और उनके परिजनों के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। उन्हें दवा के साथ पोषण की महत्ता के बारे में विशेष तौर पर जानकारी दी जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने जिला क्षय रोग केंद्र में वाटर कूलर की सुविधा में सहयोग के लिए भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक श्री कुमार आनंद, क्षेत्रीय प्रबंधक जीतेन्द्र कुमार, मुख्य प्रबंधक मुकुल श्रीवास्तव और ड्रिस्ट्रक्ट लीड बैंक के जिला प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव प्रति आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि नये वाटर कूलर से टीबी मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ व ठंडा जल मिल सकेगा और उनके स्वस्थ होने की राह सुगम होगी।

    जिला क्षय रोग उन्मूलन अधिकारी डॉ गणेश यादव ने जिले में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम की स्थिति के बारे में सीडीओ को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए गर्मी में टीनशेड भी डलवाया गया है और केंद्र में इंफेक्शन कंट्रोल संबंधी कार्यों पर विशेष जोर है। जिले में इस समय ड्रग रेसिस्टेंट टीबी के 307 मरीज, जबकि ड्रग सेंसिटिव टीबी के 8076 मरीज उपचाराधीन हैं। इन मरीजों को जांच और इलाज के अलावा पांच सौ रुपये प्रति माह की दर से पोषण के लिए धनराशि भी इनके खाते में दी जाती है। केंद्र पर अत्याधुनिक सीबीनॉट मशीन से टीबी जांच की सुविधा उपलब्ध है, जिसके जरिये गुणवत्तापूर्ण जांच और इलाज संभव हो पा रहा है।

    इस मौके पर उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विराट स्वरूप श्रीवास्तव, डीपीसी धर्मवीर प्रताप सिंह, पीपीएम समन्वयक अभय नारायण मिश्रा, मिर्जा आफताब बेग, जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ भोला, फिजियोथेरेपिस्ट आसिफ, एनएमए महेंद्र, टीबी डिपार्टमेंट से राजेश, केके शुक्ला,जेके यादव, शक्ति पांडेय, इंद्रनील, मयंक समेत केंद्र के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  • बिहार: 10 दिन के अंदर गिरा चौथा पुल, किशनगंज में 70 मीटर लंबे ब्रिज का पिलर ढहा

    बिहार: 10 दिन के अंदर गिरा चौथा पुल, किशनगंज में 70 मीटर लंबे ब्रिज का पिलर ढहा

    बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है. किशनगंज जिले में भी एक पुल गिरने का मामला सामने आया है. बीते 10 दिनों में पुल गिरने की यह चौथी घटना है. इससे पहले अररिया, सिवान और मोतिहारी में भी पुल ढहा था. ऐसे में अब पुल निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लग गए हैं.

    बिहार में एक और पुल गिरने का मामला सामने आया है. बीते 10 दिनों के अंदर पुल गिरने की यह चौथी घटना है. ताजा मामला किशनगंज जिले से सामने आया है.यहां गुरुवार को कनकई और महानंदा नदी को जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी पर बना पुल ढह गया. 

     किशनगंज के डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि जिले के बहादुरगंज ब्लॉक स्थित 70 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा एक पुल गिर गया है. यह पुल 2011 में मडिया नामक छोटी सहायक नदी पर बनाया गया था. मडिया नदी कनकई को महानंदा नदी से जोड़ती है.