आप हंसी-मजाक के मूड में हैं ǀ अपनी इस विशेषता को बनाएं रखें जो आपको मुश्किल समय में भी चिंतामुक्त रखती है ǀ आप अपनी सक्रिय प्रवृति के कारण एक बिजनेस डील हासिल करने में कामयाब होंगे ǀ कोई आपसे प्रोत्साहन चाहता है.उसके मेंटर बन जाएँ ǀ अपने करीबियों के साथ अच्छा वक़्त गुजरेगा ǀ मछली खाते हुए सावधान रहें ǀ
🐂वृषभ राशिफल
पिछले कुछ समय से आप आवेग के प्रभाव में आकर फैसले ले रहें हैं ,लेकिन आज आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करने की महता का पता चलेगा ǀइसी से आपकी प्रवृति बदल जायेगी और आपके काम का ढंग नियोजित होता जाएगा ǀयोजना बनाने के लिए कभी देर नही होती,जब जागो तभी सवेरा ǀयोजना बनाकर आप सभी कामो को सही ढंग से कर भी पायेंगे ǀ
👫मिथुन राशिफल
गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है ǀ आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं ǀजो कुछ आपने सोचा है .वो सब करने की कोशिश करें ǀआप जो भी करना चाहते हैं,उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं ,बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज का दिन बदलाव के नाम रहेगा ǀआपकी मुलाकात ऐसी किसी आदमी से हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का या तो खुद कारण बनेगा या बदलाव लाने वाले लोगों से मुलाकात का माध्यम बनेगा ǀ हालाँकि,सभी बदलाव आपके लिए अच्छे नही रहेंगे ǀ इससे पहले कि आप बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़े ,आपको यह भी देखना होगा कि क्या यह बदलाव आपके लिए आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे ?
🐅सिंह राशिफल
अब आपका हर काम और पूरा ध्यान अपने करियर के लिए है ǀ आप इस पर बिलकुल अपना पूरा ध्यान और समय लगा रहे हैं ǀ आपको थोड़ी सी राहत की जरुरत है और अच्छी बात यह है कि आप तब भी अपना लक्ष्य हासिल कर पायेंगे ǀ अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपको अपनी स्थिति ,विशेषकर वित्तीय स्थिति पर अच्छी तरह विचार करने की आवशयकता है ǀ बहुत खर्च करने में आनंद आ सकता है लेकिन इससे आपके परिवार की वित्तीय स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है ,आपको यह जानना होगा ǀ जहां तक वित्तीय स्थिति का सवाल है,आपको ठंडे दिमाग से काम लेते हुए और परिजनों की बात भी सुननी चाहिए ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज आप काल्पनिक से मूड में हैं ǀ अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है ǀ आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं ǀ आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है ǀ आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहता है ǀइसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें ǀआपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है ǀअपने लम्बे सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें ǀ इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे ǀ
🏹धनु राशिफल
ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है ǀआप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे ǀऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे ǀ
🐊मकर राशिफल
आप एक साधारण आदमी हैं और इसीलिए आप संबंधों में कोई चालाकी नही करते ǀ इससे आपको कई बार नुक्सान भी उठाना पड़ता है लेकिन यह सब अधिक समय तक नही चलेगा ,आखिर में चालाकी के स्थान पर आपकी सरलता की ही जीत होगी ǀ अपनी संवेदनाओं को नियंत्रण में रखें ǀ करीबियों के साथ अच्छा वक़्त बिताने की सम्भावना बनी हुई है ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते ǀ आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा ǀ आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा ǀ
🐟मीन राशिफल
आज आप नम्र रहेंगे और दूसरों की स्वार्थरहित सेवा करेंगे ǀ दूसरों को संतुष्ट करने के लिए अपना समय ,स्थान ,पैसा और यह तक कि अपना भोजन भी लगायेंगे ǀ लोग आपकी इसके लिए तारीफ करेंगे ,लेकिन अपनी सीमायें निर्धारित करें ǀ अपने बच्चों पर भी ध्यान दें,उन्हें कोई संकर्मण हो सकता है ǀघर पर रहें और घर का स्वच्छ भोजन करें ǀ
CBI जांच में Chemistry और Biology के प्रश्नों के कथित लीक का स्रोत सामने आने का दावा; NTA से जुड़े विशेषज्ञों और अन्य आरोपियों पर कार्रवाई
नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच अब बेहद गंभीर चरण में पहुंच चुकी है। भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार CBI ने 12 मई 2026 को इस मामले में FIR दर्ज कर व्यापक जांच शुरू की थी। शिकायत शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से मिली थी।
🔴 3 मई को हुई थी NEET-UG 2026 परीक्षा
National Testing Agency यानी NTA ने 3 मई 2026 को NEET-UG 2026 परीक्षा आयोजित की थी। सरकार को परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र से संबंधित कुछ दस्तावेजों के अनधिकृत प्रसार की शिकायत मिली, जिसके बाद मामले की जांच CBI को सौंपी गई।
🚨 12 मई: CBI ने दर्ज की FIR
12 मई 2026 को CBI ने शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।
CBI ने मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी और साक्ष्य नष्ट करने सहित विभिन्न प्रावधानों के तहत जांच शुरू की। इसके साथ ही भ्रष्टाचार निवारण कानून और Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 के प्रावधान भी लगाए गए।
CBI का लक्ष्य साफ था—
पेपर लीक का वास्तविक स्रोत कौन था?
प्रश्न किस तरह बाहर पहुंचे?
और किन लोगों ने इसका फायदा उठाया?
🧪 Chemistry पेपर: CBI ने P.V. Kulkarni को स्रोत बताया
CBI की आधिकारिक जानकारी के अनुसार P.V. Kulkarni, जो NTA की परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े Chemistry Lecturer थे, के पास प्रश्नपत्र तक पहुंच थी।
CBI का आरोप है कि अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह में उन्होंने कुछ छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित कीं और प्रश्नों के साथ विकल्प तथा सही उत्तर बताए।
CBI के अनुसार छात्रों ने इन प्रश्नों को अपनी नोटबुक में लिखा और बाद में इनका NEET-UG 2026 के वास्तविक प्रश्नपत्र से मिलान हुआ।
यानी जांच एजेंसी के मुताबिक कथित लीक की कड़ी परीक्षा से पहले ही शुरू हो चुकी थी।
🧬 Biology पेपर में भी सामने आई कथित गड़बड़ी
16 मई 2026 की भारत सरकार की आधिकारिक विज्ञप्ति में CBI ने मनीषा गुरुनाथ मंधारे की गिरफ्तारी की जानकारी दी।
CBI के मुताबिक वह Pune की Senior Botany Teacher थीं और NTA की ओर से NEET-UG 2026 की Expert नियुक्त थीं।
जांच एजेंसी का आरोप है कि उन्हें Botany और Zoology के प्रश्नपत्रों तक पहुंच थी।
CBI के अनुसार अप्रैल 2026 में कथित तौर पर छात्रों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाएं आयोजित की गईं, जहां Botany और Zoology के कई प्रश्न बताए और समझाए गए। छात्रों को उन्हें नोटबुक में लिखने और संबंधित प्रश्नों को किताबों में चिन्हित करने के लिए कहा गया।
CBI के अनुसार इन प्रश्नों में से अधिकांश वास्तविक NEET-UG 2026 प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए।
💰 लाखों रुपये लेकर छात्रों को प्रश्न बताए जाने का आरोप
CBI की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक जांच में ऐसे बिचौलियों की भूमिका भी सामने आई, जिन्होंने छात्रों को कथित तौर पर इन विशेष कोचिंग कक्षाओं तक पहुंचाया।
सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार कुछ छात्रों ने इन कक्षाओं में शामिल होने के लिए लाखों रुपये का भुगतान किया था।
👤 18 मई तक 10 आरोपी गिरफ्तार
CBI की 18 मई की आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस मामले में उस समय तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।
गिरफ्तारियां दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर सहित विभिन्न स्थानों से की गई थीं।
CBI ने इस दौरान कई स्थानों पर तलाशी लेकर दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त की और उनके विश्लेषण की प्रक्रिया शुरू की।
🔎 जांच का दायरा कितना बड़ा था?
CBI ने मामले की जांच के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में विशेष टीमें तैनात कीं।
सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार जांच के दौरान कई स्थानों पर तलाशी, संदिग्धों से पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच की गई।
CBI का कहना है कि जांच का उद्देश्य पेपर लीक के स्रोत से लेकर उससे जुड़े बिचौलियों और लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों तक पूरी कड़ी का पता लगाना है।
❓ अब सबसे बड़ा सवाल क्या है?
अगर प्रश्नपत्र तक पहुंच रखने वाले लोगों के माध्यम से सवाल बाहर पहुंचे, तो परीक्षा की गोपनीय व्यवस्था में चूक कहां हुई?
क्या केवल कुछ व्यक्तियों ने परीक्षा की गोपनीयता तोड़ी या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क था?
कितने छात्रों तक कथित तौर पर प्रश्न पहुंचे और इसका परीक्षा परिणाम पर कितना असर पड़ा?
इन सभी सवालों का अंतिम उत्तर जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
⚖️ निष्पक्ष टुडे की विशेष टिप्पणी
यहां यह स्पष्ट करना जरूरी है कि CBI की जांच में लगाए गए आरोप और अदालत में दोष सिद्ध होना दो अलग-अलग बातें हैं।
इसलिए निष्पक्ष टुडे इस खबर को आरोपों के रूप में ही प्रस्तुत करता है।
कानूनी रूप से अंतिम दोषसिद्धि अदालत के निर्णय के बाद ही मानी जाएगी।
📌 निष्पक्ष टुडे | महत्वपूर्ण तथ्य
03 मई 2026 — NEET-UG 2026 परीक्षा आयोजित।
📅 12 मई 2026 — शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के आधार पर CBI ने FIR दर्ज की।
📅 15 मई 2026 — CBI ने P.V. Kulkarni को Chemistry पेपर लीक का कथित स्रोत बताया और गिरफ्तार किया।
📅 16 मई 2026 — Biology से जुड़े NTA Expert मनीषा गुरुनाथ मंधारे की गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी सामने आई।
📅 18 मई 2026 — CBI के अनुसार मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 पहुंची।
निष्पक्ष टुडे का सवाल—
देश के लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी परीक्षा में अगर प्रश्न परीक्षा से पहले ही कुछ लोगों तक पहुंच गए थे, तो जिम्मेदारी केवल आरोपियों की है या परीक्षा व्यवस्था की सुरक्षा पर भी जवाबदेही तय होगी?
स्रोत: भारत सरकार के आधिकारिक प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) एवं CBI द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी।
आज आपके लिए अच्छा दिन है ǀ आपका सुंदर व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करेगा ǀआज आप कुछ भी करें,सफलता मिलेगी ǀ आप काफी लोकप्रिय हैं ǀ आप सृजनात्मक भी हैं और नम्र भी ,आपके इन्ही गुणों ने आपको इस मुकाम पर पहुंचाया है ǀ चालाकी और अभिमान को आने दिये बिना इसी रास्ते पर चलते रहें ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आपकी जीभ तेज है और मस्तिष्क तार्किक है लेकिन आपकी यह योग्यता आज आपकी असुरक्षित प्रवृति के कारण प्रभावित होगी ǀ हमेशा की तरह बहाव का विरोध करने के स्थान पर उसके साथ चलें ǀ आपको अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है जबकि अभिमान से आपको कुछ नही मिलेगा ǀ बाद में आप अच्छा और आत्मविश्वास से भरा अनुभव करेंगे ǀ
👫मिथुन राशिफल
आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी ǀआप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे ,दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े ǀ घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं ǀ
🦀कर्क राशिफल
बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं लेकिन आपको उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी,जोकि इस समय आपके लिए कुछ मुश्किल लग रहा है ǀ किसी ख़ास निजी समारोह के लिए इन मौकों को रोके रखना आपके लिए सही है ǀ आप साधारणतया बहुत अच्छे हैं और इसीलिए आपके दोस्त आपसे लगाव रखते हैं ǀ
🐅सिंह राशिफल
अपनी आँखें खुली रखें ,आज आपकी मुलाकात अपने सपनों के साथी से हो सकती है ǀप्रेम पाने की सम्भावना आज प्रबल है ǀ हालाँकि अलग से अंदाज के कारण उसे पहचानना मुश्किल हो सकता है ǀ आज आपको किसी अप्रत्याशित व्यक्ति से उपहार भी मिल सकता है ǀ कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए घटनाओं से भरा रहेगा ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आप पिछले कुछ समय से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं लेकिन आज आप पर सबका ध्यान आएगा ǀ लाइमलाइट आप पर रहेगी और आप आसानी से इस अवसर का लाभ उठाकर खुद को साबित कर पायेंगे ǀ यह किसी नए दोस्त के मिलने,पुराने के सामने आने या कार्यस्थल की किसी स्थिति से सम्बंधित भी हो सकता है ǀ
⚖️तुला राशिफल
आपका दिमाग आज बहुत सक्रिय है ,आप उर्जा और प्रेरणा से भरे हैं ǀ आपके दिमाग में नयी योजनायें आती रहेंगी जिन्हें आप आसानी से कार्यान्वित भी कर पायेंगे ǀ आपकी समस्या आज यही रहेगी की आपके दिमाग में आज लगातार नए विचारों की बाढ़ सी आती रहेगी ǀआप अपने आसपास के सभी लोगों को भी अधिक प्रेरित कर पायेंगे ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
प्रयास करने वाले भी पहले व्यक्ति बनें और उसका श्रेय लेने में भी आगे रहें ǀ अपने आप को ज्यादा ना थकाएं और कम महत्वपूर्ण विषयों के लिए अधिक मेहनत ना करें ǀ दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं ǀ
🏹धनु राशिफल
आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी तिच्क्त खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं ǀ आपका भाग्य आपके साथ है ,इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा ǀ स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है ǀ आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे ǀ यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें ǀ
🐊मकर राशिफल
खुशियाँ मनाने का समय है ǀआपके किसी करीबी की शादी है ǀइस जोड़े को आपसे बहुत शुभकामनाएँ मिलेंगी ǀअगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे शादी के बारे में सोच सकते हैं ǀजो पहले से शादीशुदा हैं,उनके लिए पार्टी में मजे करने का समय है ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आप अन्दर से डरे हुए से हैं ǀयह जान लें कि इन मुद्दों से घबराने की जरूरत नही हैǀ इन वर्तमान समस्याओं के कई कारण हैं और इनके लिए दुसरे जिम्मेदार हैं,आप नहीं ǀ ये छोटी बातें जल्दी ही सुलझ जायेंगी ǀ अपने आपको राहत देने के लिए किसी मनोरंजक कार्यकलाप की योजना बनाएं ǀ
🐟मीन राशिफल
आज आप किसी के अहसान का बदला उतारने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे ǀ यह कदम मानसिक ,वित्तीय या आध्यात्मिक हो सकता है लेकिन इसका अर्थ यह नही है कि आप आज अपने सारे अहसान उतार पायेंगे लेकिन आपको कम से कम यह संतुष्टि जरूर होगी कि आप ऐसा करने की दिशा में कदम तो उठा रहे हैं ǀइससे आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ
आज आप खुद की जरुरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं ǀआपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं,फिर भी आप चिंता करते रहते हैं ǀ इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से सा अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके ǀ इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें ,आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आप उर्जा से भरे हैं और आशावादी सोच रखते हैं ǀकुछ दिन पहले तक जो भी चीजें बिलकुल व्यर्थ लग रही थी,आज उतनी नही दिखेंगी ǀआपके दृष्टिकोण की दृढ़ता और जीवनशक्ति से आपको इस स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी ǀ आज का दिन अपनी सोच,विचारों और इच्छाओं को खुलकर व्यक्त करने के लिए भी बहुत उपयुक्त है ǀ सच्चे दिल से लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश करें,आपको सफलता जरुर मिलेगी ǀ
👫मिथुन राशिफल
संबंधों में उलझन ,दोहरे अर्थों वाली बातचीत तथा गलतफहमियां आज पूरे दिन आप पर हावी रहेंगी ǀलेकिन इससे किसी नुक्सान की बजाय मनोरंजन की उम्मीद ज्यादा है ǀइसीलिए इनके बारे में चिंता करने की बजाय अपने मूड को हल्का फुल्का रखें और हो रही घटनायों का आनंद उठायें ǀयदि आप ऐसा करेंगे तो दिन बहुत खुशगवार गुजरेगा |
🦀कर्क राशिफल
आप इस वक़्त अलौकिक घटनाओं से प्रभावित रहेंगे ǀआप आज अपना दिन किसी रहस्यमयी मुद्दे की खोजबीन में बिताना चाहते हैं और कोई रहस्यमयी फिल्म या उपन्यास देख/पढ़ सकते हैं ǀआप किसी रहस्य पर से पर्दा उठाने का फैसला भी ले सकते हैं या किसी स्थिति/व्यक्ति के बारे में और अधिक जानने की कोशिश करेंगे ǀहालंकि,आपको यह सब करते हुए सावधान रहना होगा ǀ
🐅सिंह राशिफल
दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है ǀ घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा ǀ आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आज आपको दूसरों पर विश्वास करना होगा ǀ यह आपका कोई करीबी या कोई दोस्त हो सकता है और वः आपकी किसी ऐसे विशेष काम में मदद करेगा जिससे आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा ǀ लेकिन इसके लिए सबसे जरुरी यह होगा की आप उस व्यक्ति में विश्वास बनाये रखें ǀ आपको अपनी ही तरफ से विश्वास की पहल करनी होगी ǀ
⚖️तुला राशिफल
आज का दिन गृहों की स्थिति के कारण उलझन में डालने वाला रहेगा ǀ आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे ǀ लेकिन केवल सोचते रहने से कुछ समाधान हाथ न लगेगा ǀ आप जैसा सोच रहे थे आज आपको उससे विपरीत सूचनाएं मिलेंगी जिसके कारण आपको अपने पहले से सोचे हुए में बदलाव करना पड़ेगा ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आपके अनिर्णय की स्थिति से बिना बात की परेशानी पैदा हो सकती है ǀ परिवार से जुड़े और रियल एस्टेट से जुड़े हुए मुद्दों को आपको अब गंभीरता से लेने की जरुरत है ǀआपको इनसे सम्बंधित कोई पत्र प्राप्त होगा ǀपुरानी अधूरी -अनसुलझी बातें अब आपको परेशान करेंगी और आप इन्हें सुलझाए बिना आगे नहीं बढ़ सकते ǀ
🏹धनु राशिफल
आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं ǀ इससे आपको रोमांस,रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी ǀ किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है ǀ हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा ,इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा ǀ
🐊मकर राशिफल
आप आज किसी अपराजेय शक्तिपुंज के समान महसूस करेंगे और किसी भी विरोध पर आसानी से विजय हासिल कर लेंगे ǀआज का दिन उस काम को करने का बहुत अच्छा दिन है जो आप काफी समय से करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि आज आपको कोई नही रोक सकता ǀआज का दिन अपने सबसे महत्वपूर्ण काम करें,सफलता आपके कदम चूमेगी ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आप अपने गुस्से के कारण तुरंत प्रतिक्रिया देने के मूड में हैं ǀ लेकिन आपके लिए सुझाव यह है कि अपने दिमाग को शांत रखकर गंभीरता से सोचें ǀ आपके पास अच्छी संचार-कुशलता है और इसे अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करें ǀ तनाव घटाने के लिए,किसी साहसिक यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन शारीरिक आनंद के चक्कर में न पड़ें ǀ
🐟मीन राशिफल
आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ǀ सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं ǀ अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा ǀ
32,472 नकली ढक्कन, 12,740 बारकोड और मिश्रित अंग्रेजी शराब बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार
बांसी / सिद्धार्थनगर | 06 अगस्त 2026
सिद्धार्थनगर पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बाँसी पुलिस, एसओजी, सर्विलांस सेल और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में 32,472 नकली ढक्कन, 12,740 नकली बारकोड, 16 बोतल मिश्रित अंग्रेजी शराब, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, अवैध चाकू और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
नेपाल सीमा तक फैला था नेटवर्क!
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ट्रांसपोर्ट के जरिए नकली ढक्कन और बारकोड मंगवाकर सिद्धार्थनगर, आसपास के जनपदों और नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में सप्लाई करता था। खाली शराब की बोतलों में शराब भरकर नकली सील लगाई जाती थी और फिर उन्हें असली ब्रांड बताकर बाजार में बेचा जाता था।
किराए के मकान से मिला नकली शराब का जखीरा
मुख्य आरोपी बलराम जायसवाल की निशानदेही पर कोइलहवा स्थित किराए के मकान पर छापा मारकर नकली शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई।
पुलिस ने संबंधित दुकान से 16 बोतल संदिग्ध मिश्रित अंग्रेजी शराब भी जब्त की है।
दुकान सील, लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू पुलिस ने बीएनएस और आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आबकारी विभाग ने संबंधित दुकान को सील कर लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
SSP ने टीम को दिया ₹20 हजार का इनाम
इस बड़ी कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त टीम को ₹20,000 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से संभावित जहरीली शराब की सप्लाई पर बड़ी रोक लगी है और लाखों रुपये के सरकारी राजस्व की संभावित क्षति को भी रोका गया है।
आपकी जीवन में कोई ऐसी स्थति आने वाली है जब आपको सीधे ,तुरंत और अति सक्रिय रहकर फैसले लेने होंगे ǀ यह स्थिति देखने में बहुत मुश्किल लग सकती है परन्तु आप इसे आसानी से संभाल पायेंगे ǀआपको बस दृढ़ता पूर्वक डटे रहना है ǀलेकिन चिंता ना करें,एक बार जब यह समस्या ख़तम हो जायेगी तो लोग इसे सुलझाने में आपकी भूमिका की भी प्रशंसा करेंगे ǀ
🐂वृषभ राशिफल
पुरानी और बेकार चीजों को जीवन से हटा देने का समय है ǀ आप किसी पिछली स्थिति से महज किसी अहसान की भावना या मजबूरी के चलते चिपके हुए हैं जो अब आपको कतई पसंद नही है ǀआपको इसमें से बाहर आ पाना मुश्किल लग रहा था ,लेकिन आज आप इस स्थिति से बाहर आने के लायक मानसिक शक्ति जुटा पायेंगे ǀ आपको अपने इस काम में किसी घटना से भी मदद मिलेगी ǀ
👫मिथुन राशिफल
आपके पास पिछले कामों की भरमार रहेगी,आप पिछले कुछ समय से अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाह रहें हैं,आज का दिन आपके उन सब कामों के लिए बहुत अच्छा है ǀ आपको अपने कामो को पूरा करने के लिए इच्छाशक्ति,अनुशासन और एकाग्रता से काम लेना होगा ǀ जिस काम की आप अच्छी खासी योजना बनाये हुए हैं,उसे सफलता में बदलने के लिए अपनी पूरी उर्जा को उसमें लगा दें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज आपको कुछ चौंकाने वाली बातें पता चलेंगी ǀ लेकिन चिंता ना करें,सब अच्छी खबरें होंगी ǀ जिन कई चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे थे,वे आज पूरी होने वाली हैं ǀ जिन कोशशों को आप अपनी और से व्यर्थ मान चुके थे,वे अंतत आज सफल होंगी ǀ इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं ,हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो ǀ
🐅सिंह राशिफल
आपने अपने लिए बहुत ऊँचे मानक तय किये हैं और आप इन्हें हासिल करने के लिए बहुत प्रयास कर रहे हैं ǀ फिर भी लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल होगा और इससे आपको थोड़ी निराशा होगी ǀ आपको लक्ष्य तय करने से पहले अपनी क्षमताएं ध्यान में रखनी होंगी ǀ समय कोई बड़ा फैसला लेने के लिए उपयुक्त नही है ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
लम्बे समय के बाद आज आपको रहत महसूस होगी ǀ किसी महत्वपूर्ण खबर से ख़ुशी मिलेगी ǀ यदि माता-पिता हैं तो बेटे/बेटी के लिए सुयोग्य वर मिल सकता है ǀ किसी लंबित अदालती मामले का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है ǀ करियर के मामले में छोटे से प्रयास से बड़ी सफलता मिलनी तय है ǀ आज से जिन्दगी वापस पटरी पर आती दिख रही है ,प्रियजनों के साथ खुश रहें ǀ
⚖️तुला राशिफल
आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा ǀआप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं या किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं ǀप्रेरणात्मक साहित्य पढ़ें या किसी महान नायक की जीवनी पढ़ें,हो सकता है कि इसमें से आपको अपने जीवन के लिए कुछ बहुत अच्छा हासिल हो जाए ǀ किसी गंभीर या कडवी स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा ǀ इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आप उन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं जो शायद आपके काम और आपकी सेहत के बीच संतुलन ला सकते हैं ǀ आप अपने किसी करीबी दोस्त से इस सम्बन्ध में मेल करके समाधान पूछ सकते हैं ǀ इन बदलावों से आपको आराम मिलेगा ǀ आप अपने आप को फ़िलहाल सही आदमियों के साथ पायेंगे जो आपको आपके विभिन्न लक्ष्यों का उद्देश्य निर्धारित करने में मदद करेंगे ǀ
🏹धनु राशिफल
दिन शांत रहेगा ǀपिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी,जो अच्छी लगेगी ǀआपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं ,इसीलिए अधिक मेहनत करें ǀ कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं ,उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा,लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे ǀ
🐊मकर राशिफल
आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें ǀ किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं ǀ कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी ǀ कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आपकी निजी और कामकाजी जिन्दगी में कुछ बदलाव आने वाले हैं जिनसे आप असुरक्षित और चिंतित महसूस करेंगे ǀ लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें और संतुलन बनाये रखें ǀकोई आपसे बदला लेने की कोशिश में है,इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है ǀ
🐟मीन राशिफल
आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे ǀसमस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी ǀकोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा ǀकार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा ǀअतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें ǀ
आपके सामने नए अवसर प्रस्तुत होने वाले हैं ǀ आप आज तक अपनी जिस प्रतिभा को केवल हॉबी मानते आये थे,उससे अपनी आजीविका कमा सकते हैं ǀ जीवन के हर क्षेत्र में नए बदलाव होंगे जो आपके जीवन को पूरी तरह बदलकर रख देंगे ǀ आप अपने जीवन से संतुष्ट अनुभव करेंगे ǀ
🐂वृषभ राशिफल
कोई लगातार पूरी वफादारी,सहायता और समर्थन से आपके साथ बना हुआ है ,आज आपके पास इसका बदला उतारने और उसका साथ देने का एक मौका आएगा ǀ आपको उसका साथ देने में एक मुश्किल स्थिति से भी गुजरना पद सकता है,पर अंतत इससे आपका रिश्ता मजबूत ही होगा ǀआपको दया और कृतज्ञता दिखाते हुए बहादुर बने रहना होगा ǀ
👫मिथुन राशिफल
अपने वादों का सम्मान करें ǀ आपको इसके लिए अपने मजे तथा आनंद के समय से समझौता करना पड़ सकता है परन्तु अगर आप दूसरों को दुःख नही पहुंचना चाहते तो आपको यह करना पड़ेगा ǀ आपकी कल्पनात्मक शक्ति आपको लक्ष्य प्राप्ति में सहायता करेगी ǀ आप मानवीय आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं, आपकी प्रगति तय है ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज चलते हुए सावधान रहें ǀ हलकी खरोचें आ सकती हैं ǀ न चाहते हुए भी आप किसी करीबी को बातों-बातों में नाराज कर सकते हैं ǀ आज केवल अपने काम से ही मतलब रखना उपयुक्त रहेगा ǀ सिनेमा या किसी और मनोरंजक कार्यकलाप में समय बिता सकते हैं ǀ
🐅सिंह राशिफल
आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं ǀहालाँकि इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा लेकिन आप कर पायेंगे और इससे आपको लाभ भी होगा ǀ जो लोग पहले आपकी उदारता को नही समझते थे ,अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है ǀअगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें ǀ अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें , अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें ǀ
⚖️तुला राशिफल
मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें ǀआज आप पुरे दिन इसी सिद्धांत पर चलेंगे और यह उपयुक्त भी है ǀदिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा ǀ आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे ǀ आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं ǀ परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा ǀ शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी ǀ दिन बाधारहित गुजरेगा ǀ यात्रा कर सकते हैं ,सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है ǀ दूसरे विकल्प खुले रखें ǀ
🏹धनु राशिफल
यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है ǀआप अपने विभिन्न कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत भागदौड़ करते रहे हैं ǀअब आप अपनी क्षमता भर इन्हें पूरा कर चुके हैं,अब आराम से बैठकर अपने प्रयासों और मेहनत का आनंद उठाने का समय है ǀ
🐊मकर राशिफल
अनुभव सबसे बड़ा अध्यापक है और अभी आपको इसी से सीखना है ǀभूतकाल से ली हुई सीख की उपेक्षा ना करें ताकि भविष्य की परेशानियों से बच सकें ǀजरुरतमंदों ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े,उनकी मदद करें ǀऐसे करने से ही आप सही रास्ते पर चल पायेंगे चाहे आपको अभी इस पर चलने में कोई भी परेशानी आ रही हो ǀ
🧉कुंभ राशिफल
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा ,लेकिन ऐसा हो सकता है कि आप छोटी सी बात के बारे में सोच-सोचकर परेशान हों ǀ ऐसा सोचना प्राक्रतिक है ,लेकिन इससे आपकी घर और कार्यस्थल की शांति और कार्य की गति प्रभावित होगी ǀयह समय बड़े लक्ष्यों को सोचकर छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज कर देने का है ǀ
🐟मीन राशिफल
आप अपने आप को विभिन्न दिशाओं में आकर्षित अनुभव कर रहे हैं और समझ नही पा रहे कि क्या किया जाना चाहिए ? यह परेशानी आज और ज्यादा बढ़ेगी और आपके लिए फैसला लेना और भी मुश्किल हो जाएगा ǀआपको सावधानी से काम लेना होगा क्योंकि आपके फैसले लेने की क्षमता भावनाओ और दुसरे कारणों से प्रभावित हो सकती है ǀ
ऐचनी गांव में पूर्वजों की धरोहर को नई पीढ़ी ने दिया नया जीवन, जीर्णोद्धार के साथ रुद्राभिषेक, लघु महामृत्युंजय जाप और विशाल भंडारे का हुआ भव्य आयोजन
03 अगस्त 2026 | सोमवार | श्रावण मास विशेष,
ऐचनी /बांसी /सिद्धार्थनगर श्रावण मास के पावन अवसर पर सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम ऐचनी स्थित लगभग 166 वर्ष पुराने ऐतिहासिक पशुपतेश्वर महादेव मंदिर में ऐसा धार्मिक आयोजन हुआ, जिसने केवल एक मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं किया, बल्कि छह पीढ़ियों से चली आ रही आस्था, संस्कार और पारिवारिक एकता की विरासत को नई ऊर्जा प्रदान की।
जहाँ से शुरू हुई एक अमर विरासत :-
इस ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण, प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन संवत् 1917 (लगभग 1860 ईस्वी) में स्वर्गीय श्री पशुपतिनाथ त्रिपाठी ने कराया था। उनके पिता स्वर्गीय श्री शिवदत्त त्रिपाठी के पाँच पुत्र थे—
स्वर्गीय श्री पशुपतिनाथ त्रिपाठी
स्वर्गीय श्री तमेश्वर नाथ त्रिपाठी
स्वर्गीय श्री निश्चय नाथ त्रिपाठी
स्वर्गीय श्री रमेश्वर नाथ त्रिपाठी
स्वर्गीय श्री परमेश्वर नाथ त्रिपाठी
इन्हीं में से स्वर्गीय श्री पशुपतिनाथ त्रिपाठी ने भगवान शिव के इस मंदिर की स्थापना कर एक ऐसी विरासत की नींव रखी, जो आज भी पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है।
छह पीढ़ियों का अटूट रिस्ता मंदिर से :-
स्वर्गीय श्री पशुपतिनाथ त्रिपाठी के पुत्र स्वर्गीय श्री बल्देव त्रिपाठी ने इस विरासत को आगे बढ़ाया।
इसके बाद परिवार की प्रत्येक पीढ़ी ने मंदिर से अपना संबंध बनाए रखा।
स्वर्गीय श्री महावीर त्रिपाठी, स्वर्गीय श्री रामउग्रह त्रिपाठी, स्वर्गीय श्री मोहरनाथ त्रिपाठी और स्वर्गीय श्री असरफीनाथ त्रिपाठी ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया।
स्वर्गीय श्री महावीर त्रिपाठी के पुत्र स्वर्गीय श्री रामलाल त्रिपाठी हुए, जिनके पुत्र श्री इंद्रजीत त्रिपाठी और श्री सभाजीत त्रिपाठी हैं।
स्वर्गीय श्री रामउग्रह त्रिपाठी की चार पुत्रियाँ थीं।
कौन थे स्व.पुजारी बाबा ..?
पुजारी बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध थे स्वर्गीय श्री रामउग्रह त्रिपाठी
पशुपतेश्वर महादेव मंदिर के इतिहास में स्वर्गीय श्री रामउग्रह त्रिपाठी का नाम अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ लिया जाता है। वे भगवान भोलेनाथ के अनन्य उपासक एवं महान शिवभक्त थे। उनकी शिवभक्ति इतनी गहन थी कि आसपास के गांवों में लोग उन्हें स्नेह और आदर से “पुजारी बाबा” कहकर पुकारते थे।
उनका जीवन पूर्णतः भगवान शिव की आराधना, जप, तप, ध्यान और पूजा-पाठ को समर्पित था। सांसारिक विषयों, धन-संपत्ति और सामाजिक दिखावे से उनका कोई विशेष लगाव नहीं था।
उनका अधिकांश समय पशुपतेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की सेवा और भक्ति में व्यतीत होता था। उनका सरल, सात्विक और तपस्वी जीवन आज भी परिवार एवं ग्रामवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
स्वर्गीय श्री रामउग्रह त्रिपाठी की चार पुत्रियाँ थीं। उनके कोई पुत्र नहीं थे। परिवार की इस जिम्मेदारी को उनके छोटे भाई स्वर्गीय श्री मोहरनाथ त्रिपाठी ने बड़े आत्मीय भाव से निभाया। स्वर्गीय श्री मोहरनाथ त्रिपाठी ने अपनी चारों भतीजियों का विवाह स्वयं कराकर परिवार की मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और भाईचारे का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया। यह प्रसंग आज भी परिवार में सम्मान और गर्व के साथ स्मरण किया जाता है तथा दोनों भाइयों के त्याग, प्रेम और पारिवारिक एकता का प्रेरक प्रतीक माना जाता है।
स्वर्गीय श्री असरफीनाथ त्रिपाठी का विवाह के कुछ समय बाद ही असामयिक निधन हो गया था, जिससे उनकी कोई संतान नहीं हुई।
स्वर्गीय श्री मोहरनाथ त्रिपाठी के पुत्र स्वर्गीय श्री शिवप्रसाद त्रिपाठी एवं स्वर्गीय श्री शिव सहाय त्रिपाठी थे।
स्वर्गीय श्री शिवप्रसाद त्रिपाठी के पुत्र श्री शंभू प्रसाद त्रिपाठी, श्री जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, श्री शत्रुधन प्रसाद त्रिपाठी एवं श्री सूर्यप्रकाश त्रिपाठी हैं।
जबकि स्वर्गीय श्री शिव सहाय त्रिपाठी के पुत्र श्री दामोदर प्रसाद त्रिपाठी एवं श्री बिश्वनाथ त्रिपाठी हैं।
जब पूर्वजों की धरोहर को मिला नया जीवन :-
लगभग 166 वर्ष बाद, श्रावण मास में इसी परिवार ने एक बार फिर इतिहास रचा। श्री शंभू प्रसाद त्रिपाठी एवं श्री जगदीश प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में पूरे परिवार ने मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार कराया।
इस दौरान घड़ी घंट एवं बड़े घंटे की स्थापना, लघु महामृत्युंजय जाप, रुद्राभिषेक और वैदिक पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
पूरा मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
नई पीढ़ी बनी विरासत की नई पहचान
धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में युवा पीढ़ी ने भी पूरे उत्साह से भागीदारी निभाई। श्री कृष्णमुरारी त्रिपाठी, श्री अनुराग त्रिपाठी, श्री करुड़ापति त्रिपाठी तथा श्री सरजू प्रसाद त्रिपाठी ने मंदिर की सजावट, श्रद्धालुओं के स्वागत, पूजा-अर्चना और भंडारे की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालकर यह संदेश दिया कि संस्कृति तभी जीवित रहती है, जब नई पीढ़ी उसे अपनाती है।
भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब :-
धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद आयोजित विशाल भंडारे में ग्राम ऐचनी एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में सेवा, सहयोग, भाईचारा और सामाजिक समरसता की अनुपम मिसाल देखने को मिली।
समाज के लिए प्रेरणा :-
पशुपतेश्वर महादेव मंदिर का यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह संदेश भी है कि पूर्वजों की धरोहर केवल इतिहास नहीं होती, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जिम्मेदारी भी होती है। जब परिवार अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए एकजुट होता है, तब वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है।
मुख्य बातें :-
🔱 166 वर्ष पुराने ऐतिहासिक पशुपतेश्वर महादेव मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार।
🛕 मंदिर का निर्माण, प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन संवत् 1917 (1860 ई.) में स्वर्गीय श्री पशुपतिनाथ त्रिपाठी ने कराया।
👨👩👦 छह पीढ़ियों ने मिलकर पूर्वजों की विरासत को जीवित रखा।
🔔 घड़ी घंट एवं बड़े घंटे की स्थापना के साथ रुद्राभिषेक और लघु महामृत्युंजय जाप का आयोजन।
🙏 श्री शंभू प्रसाद त्रिपाठी एवं श्री जगदीश प्रसाद त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ जीर्णोद्धार।
🌿 नई पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को यादगार बनाया।
🍛 विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आपके आस पास कोई आपको व्यर्थ के पावर गेम में उलझाने की कोशिश करेगा ǀ इससे बचने का रास्ता यही है कि आप खुद पर नियंत्रण रखकर ठंडे दिमाग से काम लें और किसी और की चालों का शिकार न बनें ǀइससे आप व्यर्थ की परेशानियों से भी बच जायेंगे ǀ अगर आप सावधान रहेंगे तो बहुत सुंदर और चिंतामुक्त दिन गुजार सकते हैं ǀ
🐂वृषभ राशिफल
आपसे सामजिक संपर्कों पर और ध्यान देने की अपेक्षा है ǀआपके आकर्षक व्यक्तित्व का सबपर प्रभाव पड़ेगा ǀइसके अलावे आपको उन लोगो पर भी ध्यान दें जो आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुक्सान पहुंचा रहे हैं ǀ अपनी व्यस्त कार्यशैली के बावजूद सेहत का ध्यान रखें ǀ
👫मिथुन राशिफल
इस समय आपके जीवन में पुराने सम्बन्ध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ǀ आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा लेकिन आपको यह समझने की जरुरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किये हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है ǀ ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जायेगी,लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहें ǀ
🦀कर्क राशिफल
आज अपने अपने ही भीतर शक्ति का नया-अद्वितीय श्रोत ढूँढ लेंगे और आपको यह अनुभव होने लगेगा कि आप अपने जीवन में जिन समस्याओं से अब जूझ रहे हैं ,उनसे निपटने के लिए आपको किसी भी बाह्य मदद की जरुरत नही है ǀ आप आसानी से खुद ही सब कर सकते हैं,इस बात का अनुभव आपको आज हो जाएगा ǀ
🐅सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है,आपको वित्तीय क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा ǀ आप अपने परिजनों के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध चीज खरीदना चाहेंगे ǀ बस इतना ध्यान रखें कि सारा पैसा खर्च न करके कुछ बचत भी कर लें ǀ आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बहुत ख़ास पल गुजारेंगे जिन्हें आप हमेशा याद रखेंगे ǀ
🙍♀️कन्या राशिफल
आपके मन में कुछ ऐसा चल रहा है जिससे आप परेशानी महसूस कर रहे हैं,आप पिछली कुछ बातों के बारे में सोचकर परेशान हैं ǀअपने किसी करीबी दोस्त या सम्बन्धी के साथ अपनी भावनाएं बांटिये,आपको काफी अच्छा महसूस होगा ǀ ये सारी घटनाएँ आपको मजबूत बनाने के लिए हैं ǀ
⚖️तुला राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से कोई बड़ी योजना बना रहे हैं ǀ वास्तव में आज आपको यह बात महसूस होगी कि आप क्या करने जा रहे हैं और इसका आप पर काफी प्रभाव पड़ेगा लेकिन अब आपके पास पीछे हटने का विकल्प मौजूद नही है ǀ आपको इसी दिशा में विशवास से आगे बढना होगा और आपको जल्दी ही यह भी अहसास हो जाएगा की जितना आपने सोचा था ,यह काम इससे कहीं मुश्किल है लेकिन फिर भी इसे असंभव मानकर छोड़ न दें ǀ
🦂वृश्चिक राशिफल
आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें ǀ दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है ǀ केवल सही होना ही काफी नही है,आपको इसक अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें ǀ थोडा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पायेंगे ǀ
🏹धनु राशिफल
आप बहुत दिनों से आज के दिन के लिए बचत करते आ रहे हैं ǀआज कोई ऐसी ख़ुशी की खबर मिलेगी जो आपके होठो पर मुस्कान और आँखों में आंसू ले आएगी ǀआज आप पुरे दिन दोस्तों और सम्बन्धियों से घिरे रहेंगेǀसमय मजे में बीतेगा लेकिन अपने स्वǀस्थ्य का ध्यान जरूर रखें ǀ
🐊मकर राशिफल
आज आप व्यावहारिकता की अपेक्षा रखने वाले कई मुद्दों में भावनात्मक व्यवहार करेंगे ǀस्पष्ट सोच रखते हुए यह समझने की कोशिश करें की आपकी इच्छाएं क्या हैं और आपके लिए अच्छा क्या हैं ǀ आपके भीतर कुछ ऐसी भावनाए पैदा हो सकती हैं जो आपको कुछ सीमायें लांघने के लिए उकसा सकती हैं ǀ ऐसी कोई भी फैसला लेने से पहले सब को सूचित कर दें ǀ
🧉कुंभ राशिफल
आज आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे ǀफोकस का केंद्र रहना आपकी सहज विशेषता है जिसके कारण कई लोग आपसे इर्ष्या करेंगे ǀ जब आप सहज रूप से वर्त्तमान .भूतकाल और भविष्य के बारे में सोचेंगे तो आपको बहुत से अपने जवाब और समाधान मिल जायेंगे ǀ
🐟मीन राशिफल
आज आप अपने घर की साज सज्जा ,कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों पर काफी खर्च कर सकते हैं ǀहालाँकि आप अपने खर्च को फिजूलखर्ची की सीमा तक पहुचने से पहले नियंत्रित कर पायेंगे ǀअपने किसी ख़ास को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं,जो उसे बहुत अच्छा लगेगा ǀहालांकि अपनी भावनाओं को बोलकर व्यक्त करने से आपकी बात अधिक सार्थक लगेगी ǀ