बाल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, जमकर बरसाया प्यार-दुलार.

बाल श्रद्धालुओं से मिले सीएम योगी, जमकर बरसाया प्यार-दुलार. बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट कर मुख्यमंत्री ने दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

गोरखपुर, 15 सितंबर। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने आए बाल श्रद्धालुओं पर जमकर प्यार-दुलार बरसाया। उन्होंने इन बच्चों से खूब बातें की, चॉकलेट गिफ्ट की और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

गोरखनाथ मंदिर में सप्ताह भर चलने वाले श्रद्धांजलि समारोह के अंतर्गत शनिवार को श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ में सम्मिलित होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार सुबह दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री मंदिर की गोशाला में पहुंचे और गोसेवा करते हुए वहां कुछ समय व्यतीत किया।
गोरखनाथ मंदिर
मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने परिजनों के साथ मंदिर में दर्शन पूजन करने आए बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाया। गुरु गोरखनाथ जी के मुख्य मंदिर के सामने मुख्यमंत्री की नजर परिजनों के साथ आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने सबको अपने पास बुला लिया। सभी बच्चों से उनका नाम पूछा, कहां से आए हैं और किस क्लास में पढ़ते हैं, इसकी जानकारी ली। सीएम योगी ने बच्चों से बेहद आत्मीय तरीके से संवाद करने के साथ उनसे हंसी ठिठोली भी की। सबको चॉकलेट गिफ्ट की। फिर सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts